खुद को बताया ममता बनर्जी की भतीजी, फिर निकाला चाकू... TMC ने लगाया हमले की कोशिश का आरोप, क्या बोली BJP?
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथिततौर पर चाकू के साथ आई नशे में महिला पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगा है।
- भारत
- 3 min read

Mamata Banerjee Target of attempted Knife Attack: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर कोलकाता के कालीघाट में एक दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने उन पर चाकू से हमले की प्रयास किया है।
जी हां, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने ममता बनर्जी की साड़ी खींचकर उन पर झपटने का प्रयास किया। उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है। पार्टी के मुताबिक, महिला की पहचान तन्निष्ठा साहा के रूप में हुई है।
हमलावर ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताया
इतना ही नहीं, टीएमसी ने यह भी कहा कि महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताया और उनके नजदीक पहुंचने की कोशिश की। टीएमसी की पूर्वा राज्यसभा सांसद डोला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है। सेन का आरोप है कि महिला नशे की हालत में गाली-गलौज कर रही थी। इसी दौरान वो चाकू लेकर ममता की ओर तेजी से बढ़ने लगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
टीएमसी नेता ने सुरक्षा व्यवस्था पर लगाए प्रश्न चिन्ह
टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'चौंकाने वाली खबर है। आज एक नशेड़ी महिला ने ममता बनर्जी के घर पहुंचकर उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। बंगाल के हालात ऐसे हैं कि यहां Z+ सुरक्षा वाली और 3 बार की मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। क्या यह BJP की कोई सोची-समझी साजिश थी, क्योंकि दीदी उन्हें दिल्ली में खत्म करने पर आमादा हैं? शिकायत दर्ज कराई गई है। क्या पुलिस कार्रवाई करेगी या इसे अमित शाह की मंजूरी मिली हुई थी?'
Advertisement
TMC ने जताई साजिश की आशंका
अब तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बाताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही घटना के वीडियो फुटेज की भी जांच की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
पता नहीं उन पर हमला कैसे होता है- मंत्री
ममता बनर्जी पर हमले को लेकर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, ‘वह खुद ही हर समय ऐसे दावे करती रहती हैं। जनता को नहीं पता कि उन्होंने क्या किया। किसी को नहीं पता कि उन पर हमला कहां और कैसे होता है। घर में वो गिर जाती हैं, कोई कहता है धक्का मार दिया और खुद बोलती हैं चोट लगी है। इस बारे में भी किसी को नहीं पता। उन्हें यह भी नहीं पता कि वह चुनाव कैसे हार गईं। ऐसे स्थिति में उन्हें अब आराम करना चाहिए और देखना चाहिए कि जनता क्या चाहती है।’