CJP नेताओं को जंतर-मंतर पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसना पड़ा भारी, सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे हुए गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग तोड़कर जबरन घुसने के मामले में सीजेपी के तीन नेताओं सौरभ दास, अशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को एहतियातन गिरफ्तार किया है। उनकी एहतियातन गिरफ्तारी के बाद आज तीनों को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस द्वारा अदालत में तीनों की जमानत की शर्तों के कथित उल्लंघन का मामला भी उठाने की आशंका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CJP leaders Saurav Das, Ashutosh Ranka, and Ajinkya Shinde under preventive arrest by Delhi Police
CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया | Image: @abhijeet_dipke/x

CJP Protest: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जंतर-मंतर मामले में सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को एहतियातन गिरफ्तार किया है।

सीजेपी के तीनों नेताओं को आज यानी 14 अक्तूबर को अदालत में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि इन तीनों ने मंगलवार की सुबह जंतर-मंतर पर गेट फांदकर पहुंचने का पुरजोर प्रयास किया था, लेकिन नाकामयाब रहे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।

तीनों को SEM के सामने पेश करने की संभावना- रत्ना सिंह

कॉकरोच जनता पार्टी के कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'अभी-अभी जानकारी मिली है कि सौरभ, आशुतोष और अजिंक्य को अगले एक घंटे के भीतर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में एसईएम (स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट) के सामने पेश किए जाने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि हिरासत में लिए जाने के 24 घंटे की समय-सीमा जल्द ही पूरी होने वाली है।'

दास-रांका-शिंदे पर क्यों हुई कार्रवाई?

मालूम हो कि इससे पहले जंतर-मंतर इलाके में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में संगठन के सदस्यों पर कानूनी कार्रवाई की गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संगठन के सदस्य सौरभ दास, आशुतोष रांका और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई तब हुई जब CJP के कार्यकर्ता भारी बैरिकेडिंग को पार कर जंतर-मंतर क्षेत्र में दाखिल हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस के मुताबिक, इस प्राथमिकी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कथिततौर पर पहले दिए गए 'पीस बॉन्ड' की शर्तों के उल्लंघन से जुड़ी धाराएं भी शामिल हैं। दरअसल, चार दिन पहले ही सौरभ और आशुतोष को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी। ऐसे में इस बार अदालत में उन पर और भी कड़ी शर्त रखी जा सकती है।

Advertisement

दिल्ली में बदला धरना-प्रदर्शन का ठिकाना

जंतर-मंतर को हाल ही में निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है, जिसके बाद वहां विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इस आदेश के बाद मंगलवार सुबह सौरभ दास, आशुतोष रांका और सीजेपी (CJP) के कुछ अन्य सदस्यों को निषेधाज्ञा का कथित उल्लंघन कर क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। संगठन का दावा है कि उसके करीब 11 सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह के अवैध जमावड़े को रोका जा सके।

शांति भंग न करने की शर्त पर छूटे थे दीपके-दास-रांका

इससे पहले भी शनिवार को अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने विमान से ही हिरासत में ले लिया था, क्योंकि ये सभी जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने विमान लैंड होते ही उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। इन तीनों को एक दिन बाद इस सख्त शर्त पर रिहा किया गया था कि वे अगले एक साल तक किसी भी तरह से शांति भंग नहीं करेंगे। इसके बावजूद मंगलवार को दोबारा प्रदर्शन की कोशिश करने पर इन्हें फिर से हिरासत में लिया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सौरभ दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए, जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड