सौरभ दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए, जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के सौरभ दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर की तरफ आगे बढ़ने पर हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि वे बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे थे, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saurabh Das and Ashutosh Ranka have been taken into custody again.
सौरभ दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए | Image: x

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और उन्हें लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इस बीच, सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास को फिर हिरासत में ले लिया गया है। उनके अलावा, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे भी डिटेन किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि सौरभ दास, आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर जंतर-मंतर की तरफ बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।

विरोध-प्रदर्शन खत्म नहीं किया जा सकता- दीपके 

सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'तिरंगा लिए कुछ लोग आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में चुपके से घुस गए, जिन्हें बाद में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आशुतोष रांका, सौरभ दास, अजिंक्य शिंदे और टीम के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। आप प्रतिरोध को खत्म नहीं कर सकते।'

आशुतोष रांका ने शेयर किया वीडियो

आशुतोष रांका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो भी साझा की है, जिसमें भारत माता की जय के नारे लगाए देखा गया। इतना ही नहीं, इस दौरान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की जा रही है।

Advertisement

विमान से हिरासत में लिए गए दीपके-सौरभ-आशुतोष

इससे पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। यह सभी जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने तीनों को विमान से ही हिरासत में ले लिया।

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बड़ा फैसला लेते हुए जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है और इसके विकल्प के रूप में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड को नए प्रदर्शन स्थल के तौर पर चुना गया। सोमवार को इस मामले के साथ प्रदर्शन के दौरान 'बाहरी लोगों' के घुसने और प्रदर्शनकारियों को परेशान किए जाने के आरोपों से जुड़ी एक अन्य याचिका पर भी आज सुनवाई होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '12 बजे तक अली-अली, उसके बाद बजरंग बली... ', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार, क्यों बोले- उनकी बात पर भरोसा नहीं?
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड