किसी को तमाचा तो किसी को पीटा... ममता बनर्जी ने इस कदर खोया आपा, अपने ही कार्यकर्ता पर उठा बैठीं हाथ! पूर्व CM का VIDEO VIRAL

पश्चिम बंगाल की बारुईपुर रैली में हिंसा भड़कने के बाद ममता बनर्जी का एक कथित वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें 'दीदी' कुछ लोगों को पीटती नजर आ रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee Loses Her Cool
Mamata Banerjee Loses Her Cool | Image: x

Mamata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो सरेराह आपा खोती नजर आ रही हैं। यहां 'दीदी' इस कदर नाराज दिखीं कि उन्होंने कथिततौर पर अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता पर हाथ उठा दिया।

दरअसल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने 8 जुलाई को बारुईपुर में 11 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की वीभत्स घटना के खिलाफ रैली निकाली। इस रैली समापन के बाद कालीघाट स्थित आवास के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए। भारी तनाव और गुस्से के बीच ममता बनर्जी ने कथिततौर पर भीड़ को हटाने की कोशिश की।

ममता बनर्जी ने अपने ही कार्यकर्ताओं को जड़ा थप्पड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी भीड़ को किनारे लगा रही हैं। कहा जा रहा है कि वो घायल टीएमसी कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजने के लिए गाड़ी का इंतजाम करने में जुटी हुई थीं। इसी कड़ी में जगह खाली कराने के लिए कुछ लोगों को हाथ से पीछे की ओर धकेलती नजर आईं। वहीं ममता बनर्जी की सुरक्षा के लिए चिंतित कई टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। मगर, ममता बनर्जी ने न आव देखा न ताव और पीछे खड़े अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मानसिक संतुलन खो चुकी हैं- बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह खो चुकी हैं! आज विरोध मार्च के दौरान ममता बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के कई लोगों पर हाथ उठाया।'

Advertisement

आपस में भीड़ गए TMC-BJP कार्यकर्ता 

बताया जा रहा है कि रैली के दौरान बवाल मच गया। यहां टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। हंगामा इतना बढ़ गया कि हालात हाथापाई तक पहुंच गए। तभी पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात पर काबू पाया।

टीएमसी ने लगाया आरोप

वहीं टीएमसी के मुताबिक, कलकत्ता हाई कोर्ट से मंजूरी लेने के बाद यह रैली निकाली गई थी, जो कि अपने तय रास्ते यानी बालीगंज फाड़ी से हाजरा की ओर बढ़ रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बीजेपी के समर्थक जबरन जुलूस में घुसे और रैली का रास्ता रोकने का पुरजोर प्रयास किया। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हुआ और नारेबाजी होने लगी। यह तनाव कुछ ही देर में हिंसक मारपीट में बदल गया।

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि इस हिंसा में उनके 41 कार्यकर्ता, समर्थक और नेता गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने रैली के दौरान उनके लोगों, महिलाओं के साथ मारपीट की और पुलिस ने यह सब होने दिया। यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया और पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की रैली में अचानक मच गई भगदड़... ताबड़तोड़ फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे, दीदी बोलीं- पुलिस प्रशासन BJP कार्यकर्ता की तरह...
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड