सुनीता विलियम्स को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, बोलीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में करीब नौ महीने बिताने के दौरान आई चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee
सुनीता विलियम्स को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, बोलीं ममता बनर्जी | Image: PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में करीब नौ महीने बिताने के दौरान आई चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। बनर्जी ने विधानसभा में सुनीता विलियम्स और उनके बचाव दल को बधाई दी तथा अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर वापस लाने में उनके सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।

ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा…

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अन्य दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए पृथ्वी पर लौट आए हैं। ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल विधानसभा विलियम्स और एक अन्य अंतरिक्ष यात्री को बचाने वाली टीम को धन्यवाद देना चाहती है, जो कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। मैं उन्हें और सुनीता विलियम्स को बधाई देती हूं। मुझे लगता है कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।’’

इस बीच, पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बुधवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद सुरक्षित धरती पर लौटने पर बधाई दी। विलियम्स को बधाई देने वाली तख्तियां लेकर भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए। सत्र का पहला भाग समाप्त होने के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने पार्टी विधायकों के समूह का नेतृत्व किया। भाजपा के करीब 30 विधायक प्रवेश द्वार के पास खड़े थे, जिनमें से प्रत्येक के हाथ में विलियम्स की एक तस्वीर थी, जिसके नीचे ''अभिनंदन सुनीता विलियम्स'' और ''भारतेर कन्या'' लिखा हुआ था।

घोष ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बिमन बनर्जी से अनुरोध किया है कि वे विलियम्स को बधाई देने के लिए विधानसभा को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने की अनुमति दें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - लिपस्टिक को ज्यादा देर तक कैसे टिकाएं? इन टिप्स की लें मदद

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड