BREAKING: AIMIM नेता निकला मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड, पुलिस ने बागडोगरा एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

पुलिस ने मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AIMIM Leader Mofakkarul Islam Accused of Leading Protests Arrested
मालदा हिंसा का मास्टरमाइंड AIMIM नेता गिरफ्तार | Image: X/Republic

पश्चिम बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मालदा हिंसा के मास्टरमाइंड AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी को बागडोगरा एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहे थे।

मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के दौरान न्यायिक अधिकारियों पर हमले की घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद प्रशासन की नींद खुली है। पुलिस ने हिंसा फैलाने और भीड़ को भड़काने के आरोप में  AIMIM नेता मोफक्करुल इस्लाम  को गिरफ्तार कर लिया है। 

मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मालदा घटना पर, ADG उत्तरी बंगाल के जयरामन ने कहा, "हमने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और 19 मामले दर्ज किए हैं। मुख्य आरोपी मोफ़क्करुल इस्लाम बागडोगरा में हिरासत में है। उसे यहां लाया जा रहा है। NIA इस मामले की जांच अपने हाथ में लेगी। उसे कालियाचक मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह पेशे से एक वकील  है। हम जांच कर रहे हैं कि बचाव कार्य में देरी क्यों हुई, और फिर हम एक रिपोर्ट सौंपेंगे।"

बागडोगरा एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोफक्करुल इस्लाम के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। खुफिया जानकारी मिली कि वह सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से उड़ान भरकर फरार होने वाला है। पुलिस की विशेष टीम ने एयरपोर्ट टर्मिनल के पास पहले से ही जाल बिछा रखा था।टीम ने आरोपी को टर्मिनल क्षेत्र में ही दबोच लिया। पेशे से वकील होने के बावजूद मोफक्करुल इस्लाम पुलिस की नजरों से बच नहीं पाया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

कौन है हिंसा का आरोपी मोफक्करुल इस्लाम 

गौरतलब है कि मोफक्करुल इस्लाम बंगाल में AIMIM पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। इस्लाम ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में इताहार निर्वाचन क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। जांच में यह भी पता चला है कि हालिया सुजापुर और कालियाचक के विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व भी उन्होंने ही किया था। पेश से वकील इस्लाम को कानून का अच्छा जानकार माना जाता है। मगर पुलिस के बिछाए जल में वो फंस गया।
 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने पर Raghav Chadha ने तोड़ी चुप्पी
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड