CM यादव आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जापान, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के लिए निवेश आकर्षित करने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को जापान पहुंचे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav | Image: Facebook

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य के लिए निवेश आकर्षित करने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को जापान पहुंचे। जापान पहुंचने पर यादव का प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी चार दिवसीय यात्रा पिछले साल शुरू किए गए ‘मध्य प्रदेश में निवेश’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’ - वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 में समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि…

अपनी इस यात्रा के दौरान यादव विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख जापानी व्यापारिक संस्थाओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इनमें से कई बैठकें मध्य प्रदेश के लिए व्यावसायिक अवसर पैदा करेंगी। मध्य प्रदेश के जापान के साथ मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और जापान के बीच व्यापार 22.85 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राज्य ने जापान में लगभग नौ करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर के उत्पाद निर्यात किए। इनमें एल्युमीनियम, रसायन, मशीनरी, दवाइयां और कपड़े जैसे उत्पाद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - केजरीवाल के जहर वाले बयान पर बरसे CM सैनी, कहा- तुरंत माफी मांगे वरना...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड