अपडेटेड 25 June 2024 at 23:30 IST

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पटना के जिलाधिकारी समेत 6 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार सरकार ने मंगलवार को पटना के जिलाधिकारी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया।

Follow : Google News Icon  
Bihar CM Nitish Kumar
बिहार सीएम नीतीश कुमार | Image: ANI

बिहार सरकार ने मंगलवार को पटना के जिलाधिकारी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक (2011 बैच के आईएएस अधिकारी) को बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

पटना के डीएम बदले गए

वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात चन्द्रशेखर सिंह (2010 बैच के आईएएस अधिकारी) को पटना का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु शर्मा को बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना (जीविका) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

6 IAS अधिकारियों का तबादला

Advertisement

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अपने राज्य कैडर में वापस आये नीलेश रामचन्द्र देवरे (2011 बैच के आईएएस अधिकारी) को उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। आदित्य प्रकाश (2014 बैच के आईएएस अधिकारी) को स्वास्थ्य विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण का किया ऐलान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 25 June 2024 at 23:30 IST