Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की मौत

Uttrakhand Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Almora bus accident
Almora bus accident | Image: Republic

Uttrakhand Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों के मौत होने की खबर है।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक यात्रियों से भरी बस के खाई में गिर जाने से अबतक पांच लोगों की जान जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।

हादसे के वक्त बस में 40 लोग थे सवार

पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा पर रामनगर में कुपी के पास हुए हादसे के वक्त बस में 40 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा के एसएसपी मौके पर रवाना हो हुए। नैनीताल पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। इस हादसे पर सीएम धामी की नजर बनी हुई है।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।'

Advertisement

घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में चलेगा मोदी मैजिक? आज दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम, BJP के पक्ष में बनाएंगे माहौल

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड