झारखंड में चलेगा मोदी मैजिक? आज दो चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम, BJP के पक्ष में बनाएंगे माहौल

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य झारखंड में चुनावी हुंकार भरेंगे। पीएम मोदी पहले गढ़वा और फिर चाईबासा में रैलियों को संबोधित करेंगे।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

PM Modi to Address Rallies in Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। ऐसे में चुनावी माहौल अब जोर पकड़ने लगा है। चुनाव के चलते नेता भी प्रचार करने में सक्रिय हो गए हैं। इसी सिलसिले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य झारखंड में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

पीएम मोदी झारखंड के चाईबासा और गढ़वा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 11 बजे गढ़वा में जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर दोपहर करीब 3 बजे चाईबासा में हुंकार भरेंगे।

पीएम मोदी गढ़वा-चाईबासा में रैलियों को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दिन में करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और गढ़वा में एक रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे। गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री रांची आएंगे और वहां से चाईबासा जाएंगे। दोपबहर करीब 3 बजे उनका एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी- चुनाव प्रभारी

प्रधानमंत्री मोदी की झारखंड यात्रा को लेकर पिछले सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया था कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बीते दिन कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी उम्मीदवार, विधानसभा प्रभारी और जिला अध्यक्ष सभी मैदान में उतर गए हैं। यह चुनाव किसी व्यक्ति को विधायक बनाने का नहीं बल्कि झारखंड को बचाने का चुनाव है। यहां रोटी, बेटी, माटी की रक्षा करनी है और झारखंड को विकास के पथ पर ले जाना है।

Advertisement

रविवार, 3 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा उन्होंने भाजपा का घोषणापत्र भी जारी किया।

झारखंड विधानसभा चुनाव कब?

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Asembly Election 2024) के लिए मतदान 13 नवंबर और 20 नवंबर को होगा। जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election: अमित शाह ने किया UCC का वादा तो हेमंत बोले- नहीं होने देंगे लागू CNT, PESA ...

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड