Maharashtra: समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत 21 घायल; माता दुर्गा की मूर्ति लेकर गांव जा रहे थे

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए जिनमें कई की हालत गंभीर है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Accident on Samruddhi Expressway
समृद्धि हाईवे पर बड़ा हादसा | Image: Republic

महाराष्ट्र के अमरावती में धामणगांव रेलवे के पास समृद्धि हाईवे पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा हाईवे पर चैनल 97 के पास हुआ। 

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा अमरावती के पास समृद्धि महामार्ग पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और सवार लोग सड़क पर गिर गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर

ट्रैक्टर में सवार लोग दुर्गा प्रतिमा लेकर अपने गांव जा रहे थे। नवरात्रि के अवसर पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए वे यात्रा पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और एक्सप्रेसवे हाईवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई थी।

5 की मौत 21 घायल

घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। छानबीन के बाद ही हादसे का सही कारण सामने आ सकेगा।

Advertisement

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हैं हादसे

यह घटना समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हो रहे लगातार हादसों की कड़ी में शामिल है। नागपुर को मुंबई से जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे तेज रफ्तार के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका में चैनल नंबर 481 के पास दो तेज रफ्तार कंटेनर आपस में टकरा गए थे।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने ओमानी को-पायलट को किया UAE के हवाले,आतंकी एंगल की जांच शुरू

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड