'तेरे पैर पड़ती हूं, वापस आ जा...', पहाड़ी पर खड़े बेटे के सामने गिड़गिड़ाती रही मां, कुछ ही देर में बेपरवाह कुणाल ने लगा दी छलांग- VIDEO

Maharashtra Father Mother Son Death: महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर में एक 19 साल के युवक ने iPhone की ऐसी ज‍िद पकड़ी कि अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटा। पिता के इतना महंगा फोन दिलाने से इनकार करने पर उसने पहाड़ी से छलांग लगा दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maharashtra Hill Tragedy: महाराष्ट्र के संभाजीनगर सुसाइड केस में एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में खुद को मिटाने पर आमदा बेटे की जान बचाने के लिए मां हर मुमकिन कोशिश करती नजर आ रही है। बेबस मां ने न सिर्फ अपने बेटे के आगे हाथ जोड़े,  बल्कि उसके पैर पकड़ने तक की बात कही। इसके बावजूद बेटे का दिल नहीं पसीजा और पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो रूह कंपा देने वाला है।

सामने आए वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुणाल नामक युवक अपनी जान देने के इरादे से एक ऊंची पहाड़ी पर खड़ा है। यहां उसकी पिता से बहसबाजी हो रही है। पास ही खड़ी रोती-बिलखती मां भी बेटे को बचाने की कोशिश में लगी है। वो अपने बेटे को समझाते हुए उसे कूदकर जान नहीं देने की बात कह रही है।

बेटे के सामने गिड़गिड़ाती रही मां

इतना ही नहीं, मां उससे कहती है कि बेटा मैं तेरे पैर पड़ती हूं, तू वापस आ जा, रुक जा ऐसा मत कर। लेकिन बेटे ने उनकी एक न सुनी और छलांग लगाकर अपनी जिंदगी को एक झटके में खत्म कर दिया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता की मौत हो गई। पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरते देख मां का कलेजा फट गया। उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।

Uploaded image

iPhone की चाहत में पहाड़ी से कूदा कुणाल

इस घटना के पीछे की हैरान कर देने वाली वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि 19 साल का कुणाल अपने पिता मुरलीधर चांदगुड़े से iPhone दिलाने की जिद कर बैठा था। बेटे की इतनी महंगी जिद पूरी करने के लिए उसके पिता तैयार नहीं थे। उन्होंने उसकी मांग को पूरा करने से साफ इनकार कर दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि बेटा जान देने पर उतारू हो गया और ऊंची पहाड़ी पर जा चढ़ा। इसकी जानकारी मिलते ही माता-पिता उसे समझाने के लिए वहां पहुंच गए। लेकिन अपनी जिद पर अड़ा कुणाल उनकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं था।

Advertisement

मां और पिता ने भी लगा दी छलांग

मामला गंभीर होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश भी की, लेकिन कुणाल लगातार अपनी जगह बदलता रहा। कुणाल के सिर पर आईफोन पाने का ऐसा भूत सवार था कि उसे अपनी जान की भी परवाह नहीं रही। उसने बिना सोचे-समझे पहाड़ी से छलांग लगा दी। फिर बेटे को बचाने के चक्कर में पिता की भी मौत हो गई। कुछ ही देर बाद मां भी कूद गई। देखते ही देखते एक पल में पूरा परिवार उजड़ गया।

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

यह परिवार शहर के झाल्टा फाटा इलाके में रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस तीनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा इसलिए...
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड