Maharashtra: संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में लगी भीषण आग, डॉक्टरों ने जान जोखिम में डाल 9 नवजात को बचाया; देखें रेस्क्यू का VIDEO
संभाजीनगर के एक अस्पताल के NICU वार्ड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मगर अस्पताल स्टॉफ और डॉक्टरों की सुझबूझ से सभी नवजात को सुरक्षित बचा लिया गया।
- भारत
- 2 min read
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक अस्पताल के NICU वार्ड में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिस समय आग लगी उसम वक्त NICU वार्ड में 9 बजे भर्ती थे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मगर अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक-एक मासूमी की जान बचाई गई।
शुक्रवार की देर रात, करीब ढाई बजे, एशियन हॉस्पिटल के NICU/PICU वार्ड अचानक धधक उठा। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे वार्ड को लपटों में ले लिया और फिर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त NICU में नौ नवजात शिशु इलाज के लिए भर्ती थे। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। लेकिन अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ ने हिम्मत नहीं हारी। जान पर खेलकर सभी नवजात को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।
डॉक्टर, नर्स और स्टाफ तालमेल से बची बच्चों की जान
सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां भी दौड़ आईं। महज 10-15 मिनट की मशक्कत में आग पर काबू पा लिया गया। डॉक्टरों, पुलिस, एम्बुलेंस चालकों और स्टाफ के बेहतरीन तालमेल से बच्चों को घाटी अस्पताल, एमजीएम अस्पताल और संजीवनी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
सामने आया रेस्क्यू का वीडियो
अस्पताल स्टॉफ और डॉक्टरोंश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब की सुझबूझ से एक बड़ी त्रासदी टल गया। फिलहाल सभी नौ नवजात पूरी तरह सुरक्षित हैं और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं। घटना की जांच जारी है। NICU वार्ड में लगे CCTV का फूटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग लगने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया और एक-एक करके सभी नौ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Advertisement
जान पर खेलकर 9 नवजात को बचाया
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही आग लगी, नर्सें तुरंत एक्शन में आ गईं। वे तेजी से बच्चों को बाहर निकालती रहीं। आखिरी नवजात को निकालते समय वार्ड में आग फैल चुकी थी, फिर जान पर खेलकर मासूम को बचा लिया गया। अपने-अपने बच्चे को सुरक्षित देखकर मां-बाप के भी जान में जान आई।