श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, CM योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं; देशभर के इस्कॉन मंदिरों में भी भारी भीड़

आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मथुरा अपने आराध्य के जन्मोत्सव को लेकर दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। पूरे ब्रजमंडल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Krishna Janmashtami 2026
Krishna Janmashtami 2026 | Image: X/Republic

आज पूरा देश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के मौके पर भक्ति के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। अपने आराध्य कन्हैया के जन्मोत्सव के लिए मथुरा तो दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। हर गली-मोहल्ले से “जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी” की मधुर धुन गूंज रही है। देश-विदेश से आए भक्तों की भीड़ ने मथुरा-वृंदावन को भक्ति के रंग में रंगा दिया है। जहां तक नजर जा रही है कृष्ण भक्त ही नजर आ रहे हैं। इस पावन मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा में मौजूद हैं।

सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केपावन अवसर पर 3 और 4 सितंबर 2026 को दो दिवसीय दौरे पर मथुरा में मौजूद हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जन्माष्टमी से पहले गुरुवार को CM योगी  ने कृष्‍ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले विकास परियोजनाओं के उपहारों के माखन से ब्रजवासियों की ‘मटकी’ भर दी। सीएम योगी ने मथुरा वासियों को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी।

 CM योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सीएम योगी ने लोगों को बधाई देते हुए X पोस्ट में लिखा है, कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्‌ भक्ति, प्रेम एवं धर्म के शाश्वत आलोक, वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की असीम कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म एवं निष्काम कर्म के आदर्श प्रतिष्ठित हों तथा चराचर जगत में सुख, शांति, समृद्धि व लोकमंगल का विस्तार हो, यही प्रार्थना है। जय श्रीकृष्ण!

 मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ब्रजमंडल में श्रद्धालुओं के आगमन से पहले ही उत्सव का माहौल छा गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से लेकर द्वारकाधीश, बांकेबिहारी और इस्कॉन मंदिर तक हर जगह फूलों की खुशबू, रंग-बिरंगी लाइटों की चमक और आकर्षक झांकियों ने वातावरण को दिव्य बना दिया है। मथुरा-वृंदावन की संकरी गलियां कृष्ण भजनों से गूंज रही हैं और ऐसा लगता है मानो पूरा ब्रज आज बालगोपाल के जन्म की खुशी में नाच रहा हो। दूर शहरों से आए  श्रद्धालुओं की आंखों में एक ही चमक है, कान्हा के दर्शन की और उनकी जन्मभूमि की रज माथे से लगाने की।

Advertisement

 इस्कॉन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

इधर जन्माष्टमी पर राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कोने-कोने में स्थित इस्कॉन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। अहले सुबह से ही लोगो भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  लड्डू गोपाल के जलाभिषेक से लेकर पूजा और भोग तक... जानें शुभ मुहूर्त

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड