Maharashtra: ठाणे के जंगल में मृत मिला मोर, हो रही है जांच

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वन क्षेत्र में एक मोर मृत मिला, जिसके बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Peacock Feather
Maharashtra: ठाणे के जंगल में मृत मिला मोर, हो रही है जांच | Image: social media

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वन क्षेत्र में एक मोर मृत मिला, जिसके बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने 29 जनवरी को कल्याण तालुका के दहागांव के जंगल में मोर को मृत पाया और अधिकारियों को इसकी सूचना दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) संजय चन्ने ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मौर की मौत हो गई

उन्होंने कहा, ‘‘अंदेशा है कि ग्रामीणों ने छोटे जानवरों के शिकार के लिए जाल बिछाए होंगे और मोर इसमें फंस गया होगा तथा उसकी मौत हो गई।’’ हालांकि, उन्होंने इरादतन पक्षी का शिकार करने की बात से इनकार किया। वन विभाग और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के 10 गांवों में जागरुकता अभियान शुरू किया है जिसमें स्थानीय लोगों को जाल बिछाने के खतरों और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें - Basant Panchami 2025: मां तू स्वर की है दाता..! बसंत पंचमी पर 10 संदेश

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड