अपडेटेड 25 July 2024 at 10:51 IST
मुंबई में अटल सेतु से इंजीनियर ने लगाई समंदर में छलांग, सुसाइड का CCTV फुटेज आया सामने
Maharashtra News: मुंबई में अटल सेतु से एक इंजीनियर के छलांग लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है।
- भारत
- 2 min read

Maharashtra News: मुंबई में अटल सेतु से एक इंजीनियर के छलांग लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार एक 38 साल के इंजीनियर ने तनाव की वजह अटल सेतु से समंदर में छलांग लगा ली।
घटना 24 जुलाई की बताई जा रही है, जिसमें शख्स की मौत हो गई। CCTV में देखा जा सकता है कि शख्स अटल सेतु पर अपनी कार रोकता है और फिर सेतु पर चढ़ जाता है। इसके बाद वो समंदर में छलांग लगा देता है। सुसाइड करने वाला 38 साल इंजीनियर डोंबिवली का रहने वाला था। नहवा-शेवा पुलिस मामले घटना की जांच में जुटी है।
मृतक के शव की तलाश जारी
जांच में जो शुरुआती जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मृतक आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था और परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि डोंबिवली के निवासी के. श्रीनिवास ने दोपहर करीब 12:30 बजे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु के नाम से प्रसिद्ध) के न्हावा शेवा छोर पर अपनी कार पार्क करने के बाद समुद्र में छलांग लगा दी।
जानकारी के अनुसार नवी मुंबई पुलिस ने अटल सेतु बचाव दल, तटीय पुलिस और स्थानीय मछुआरों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कल रात करीब 11:30 बजे अपने घर से निकले श्रीनिवास ने यह कदम उठाने से कुछ घंटे पहले अपनी पत्नी और चार साल की बेटी से फोन पर बात की थी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि श्रीनिवास के परिवार के अनुसार, वह गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहे थे। इससे पहले, उन्होंने 2023 में कुवैत में काम करने के दौरान फर्श साफ करने वाला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था।
इसे भी पढ़ें: India News Live: BJP सांसदों ने की PM मोदी से मुलाकात, NEET परीक्षा का तीसरी बार रिजल्ट होगा घोषित
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 25 July 2024 at 10:32 IST