Maharashtra: पुणे में चाय की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

पुणे के धनकवाड़ी इलाके में रविवार को चाय की एक दुकान में आग लगने से वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Maharashtra: पुणे में चाय की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत | Image: PTI

पुणे के धनकवाड़ी इलाके में रविवार को चाय की एक दुकान में आग लगने से वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चाय की दुकान पर व्यक्ति का पहला ही दिन था। अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम करीब सवा चार बजे हुई और ऐसा संदेह है कि एलपीजी सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार..

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दुकान में आग लगने के समय एक नया कर्मचारी दूध गर्म कर रहा था। एक अधिकारी ने बताया, “आज (रविवार को) ही काम पर आया कर्मचारी अंदर फंस गया और बुरी तरह झुलस गया। दमकल कर्मियों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।” उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

ये भी पढ़ें - म्यांमार के बाद इस देश में भूकंप के तेज झटके, 7.1 की तीव्रता

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड