Maharashtra: CM के नाम पर सस्पेंस के बीच शपथ ग्रहण की तैयारी तेज,आजाद मैदान जाएंगे महायुति के घटक दल

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम सस्पेंस जारी है। इस बीच शपथ ग्रहण की तैयारी भी जारी है। आज तैयारियों का जायजा लेने महायुति के घटक दल आजाद मैदान जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis
Eknath Shinde, Devendra Fadnavis | Image: PTI

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम सस्पेंस जारी है। महायुति के प्रचंड बहुमत हासिल करने बाद भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नौ दिनों से मंथन जारी है। इस बीच शपथ ग्रहण की तैयारी पर जारी है। सीएम के नाम पर भले मुहर ना लगी है हो मगर तारीख और स्थान तय कर ली गई है। महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। आज, मंगलवार को महायुति के घटक दलों के नेता शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने आजाद मैदान जाएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से लेकर अब तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। इस बीच BJP ने बड़ा कदम उठाते हुए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। 4 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान करेगी।

विजय रुपाणी आज जाएंगे मुंबई

पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने के बाद BJP नेता विजय रुपाणी आज, 3 दिसंबर को मुंबई  पहुंच जाएंगे। वहीं, निर्मला सीतारमण 4 दिसंबर को सुबह मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद 4 दिसंबर को ही विधानसभा की विधि मंडल में BJP विधायक दल की मीटिंग होगी। बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। BJP विधायक दल का नेता चुनने के बाद महायुति के नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण

महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजे होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के भी शामिल होने की बात कही गई है। साथ ही बीजेपी के तमाम बड़े नेता और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को महायुति के घटक दलों के नेता आजाद मैदान जाएंगे।

Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। महायुती की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने 132 सीटों पर, शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41 सीट पर जीत दर्ज की। वहीं महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (UBT) ने 20, कांग्रेस ने 16, एनसीपी (शरद पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: 'छर्रे चले भी हैं तो वो आतंकवादी हिंदूवादी...',संभल पर तौकीर रजा का बयान
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड