Maharashtra Accident: नासिक में भीषण सड़क हादसा, कुएं भी गिरी कार; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Nashik Accident: महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक कार कुएं में गिर गई। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ है। नासिक के दिंडोरी तालुका में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में जा गिरी, जो सड़क के किनारे पर थी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें बच्चे भी शामिल थे।

एक झटके में 9 जिंदगियां खत्म

मरने वाले सभी सदस्य दरगोडे परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। कार में सुनील दरगुड़े, उनकी पत्नी और बच्चे सवार थे। मृतकों में कथिततौर पर 1 से 14 साल की उम्र के बच्चे शामिल थे। अब तक की जानकारी के अनुसार, दरगोडे परिवार एक निजी कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही, एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे को लेकर क्या बोले मंत्री?

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने हादसे को लेकर कहा, ‘यह एक बहुत ही दुखद दुर्घटना है। कार में 6 बच्चे, 2 महिलाएं और एक ड्राइवर सवार थे। रात के समय कार कुएं में गिर गई। सभी 9 लोगों की मौत हो गई। बीच में कुआं कैसे हो सकता है? यह अधिकारियों की बहुत बड़ी लापरवाही है। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिवारों को प्रशासन की ओर से 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।’

Advertisement

कैसे हुआ हादसा?

घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा कार अनियंत्रित होने के चलते हुआ। इवेंट में शामिल होने के बाद परिवार घर लौट रहा था, तभी ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और कार कुएं में जा गिरी। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर तक हिली धरती
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड