अपडेटेड 21 July 2024 at 11:35 IST
महाराष्ट्र: अंबरनाथ में आग से कबाड़ का गोदाम जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके में रविवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई।
- भारत
- 1 min read

दुकान में लगी आग | Image:
ANI
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके में रविवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद के अग्निशमन सेवा प्रमुख भागवत सोनावणे ने बताया कि आग भुवापाड़ा स्थित गोदाम में तड़के दो बजे लगी।
1 घंटे में आग पर पाया गया काबू
उन्होंने कहा, ‘‘आनंद नगर, उल्हासनगर, अंबरनाथ और बदलापुर से आई दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।’’
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 21 July 2024 at 11:35 IST