अपडेटेड 27 February 2025 at 16:29 IST
Maharashtra: नागपुर जिले में मां से दुर्व्यवहार करने पर एक व्यक्ति ने की पिता की हत्या
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक 19 वर्षीय युवक को मां से दुर्व्यवहार करने के लिए अपने पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
- भारत
- 1 min read
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक 19 वर्षीय युवक को मां से दुर्व्यवहार करने के लिए अपने पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर कोंढाली शहर में बुधवार अपराह्न करीब 11 बजे हुई जब वाहन मिस्त्री का काम करने वाला आरोपी अंशुल उर्फ गौरव बाबाराव जयपुरकर दोपहर के भोजन के लिए घर गया था।
अधिकारी के अनुसार…
अधिकारी के अनुसार उस समय उसके पिता बाबाराव मधुकर जयपुरकर (52) ने उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर अंशुल ने लकड़ी का एक टुकड़ा उठाया और अपने पिता के सिर पर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब के बहुत आदी थे और कोई काम नहीं करते थे।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 February 2025 at 16:29 IST