महाराष्ट्र सरकार ने बजट सत्र के पहले दिन 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं। वित्त विभाग का प्रभार संभालने वाले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अनुपूरक मांगें पेश कीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar.
Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar. | Image: PTI

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं। वित्त विभाग का प्रभार संभालने वाले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अनुपूरक मांगें पेश कीं। अनुपूरक मांगें बजटीय आवंटन के अलावा सरकार द्वारा मांगी गई अतिरिक्त धनराशि हैं।

कुल 6,486 करोड़ रुपये की मांगों में 2,133.25 करोड़ रुपये केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लिए हैं। राज्य विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ और बजट 10 मार्च को पेश किया जाएगा।

ग्रामीण विकास विभाग के लिए सबसे अधिक राशि

अनुपूरक मांगों में ग्रामीण विकास विभाग के लिए 3,006.28 करोड़ रुपये, उद्योग, बिजली तथा श्रम विभागों के लिए 1,688.74 रुपये और शहरी विकास विभाग के लिए 590.28 करोड़ रुपये शामिल हैं। सरकार ने सहकारिता, विपणन तथा कपड़ा विभाग के लिए 313.93 करोड़ रुपये और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 412.36 करोड़ रुपये मांगे हैं।

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने बजट की पहली प्रति भगवान को चढ़ाई, VIDEO

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड