अपडेटेड 3 March 2025 at 14:20 IST
Bihar Budget 2025: विधानसभा में जोरदार हंगाम, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने बजट की पहली प्रति भगवान को चढ़ाई, VIDEO
बिहार विधानसभा में बजट पेश होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया है। इधर वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करने से पहले घर पर पूजा करते नजर आए।
- भारत
- 3 min read

बिहार में आज, सोमवार को बजट पेश होना है। नीतीश सरकार 3 मार्च को इस कार्यकाल की आखिरी बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में बजट पेश करेंगे। चुनावी साल होने के नाते नीतीश सरकार की बजट पर सबकी निगाहें टिकी। जनता के लिए कुछ बड़े ऐलान संभव हैं। इस बीच विधानसभा के अंदर और बाहर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है। सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं।
बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को अपना आखिरी बजट पेश किया जाना है। इस बार सवा तीन लाख करोड़ से साढ़े तीन लाख करोड़ के बीच की राशि का बजट पेश होने की संभावना है। चुनाव के मद्देनजर जनता के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं हो सकती है।
बजट प्रति मंदिर में रखकर सम्राट चौधरी ने की पूजा
बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य बजट 2025-26 पेश होने से पहले पूजा-अर्चना की। उन्होंने बजट की पहली प्रति अपने घर के मंदिर में रखी। उन्होंने इसका वीडियो अपने X हैंडल पर पोस्ट भी किया। उन्होंने इसे शेयर कर लिखा, आज विकसित बिहार के वित्तीय बजट: 2025-26 प्रस्तुत करने से पूर्व अपने निजी आवास पर पूजा-अर्चना की। बिहार के धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिए कामना की।
बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा
बिहार विधानसभा बजट सत्र 2025 में विपक्ष ने बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी गठबंधन के सांसद हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भी विपक्ष पर सरकार पर हमला बोला।
Advertisement
RJD ने की पेंशन बढ़ाने की मांग
विधानसभा में 3 मार्च को दूसरी पाली में करीब 2 बजे वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करने वाले हैं। इसके पहले पहली पाली में ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा परिसर में विपक्षी गठबंधन के विभिन्न सदस्यों ने अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। राजद ने राज्य सरकार से विधवा और दिव्यांग पेंशन को प्रतिमाह 400 से बढ़कर 1500 रुपये करने की मांग की तो कुछ ने कानून-व्यवस्था पर नीतीश की चुप्पी पर सवाल उठाए। यह बजट सत्र आगामी 28 मार्च तक चलने वाला है।
यह भी पढ़ें: 'मैं 36 साल का, मेरी उम्र भले ही कच्ची है लेकिन...', तेजस्वी का तंज
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 13:56 IST