Tejashwi Yadav: 'मैं 36 साल का, मेरी उम्र भले ही कच्ची है लेकिन जुबान...', तेजस्वी ने इशारों-इशारों में किस पर साधा निशाना

RJD नेता तेजस्वी यादव अक्सर ही नीतीश कुमार की उम्र को लेकर सवाल उठाते हैं। अब बिहार बजट से तेजस्वी ने अपने किए वादों को लेकर बड़ी बात कही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav | Image: PTI

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही तैयारी में जुट गई हैं। वादों और दावों के पिटारे भी खुलने लगे हैं। इस बीच सोमवार, 3 मार्च को बिहार विधानसभा में सरकार बजट पेश करेगी। चुनावी साल होने के नाते नीतीश सरकार की बजट पर सबकी निगाहें टिकी। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने X हैंडल एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो दावा कर रहे हैं कि जो वादा वो जनता से कर रहे हैं उसे पूरा भी करेंगे। उन्होंने इशारों-इशारों में नीतीश कुमार पर भी तंज कसा है।

RJD नेता तेजस्वी यादव अक्सर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्र को लेकर सवाल उठाते नजर आए हैं। कई मौके पर वो नीतीश को रिटायर और थके हुए सीएम बता चुकें हैं। अब एक बार फिर तेजस्वी ने ईशारों-इशारों मे उनकी उम्र पर तंज कसा है। दरअसल, 1मार्च को नीतीश कुमार का जन्मदिन था। वो 75 साल के हो गए। अब तेजस्वी ने एक बार फिर उनकी उम्र को मुद्दा बनाया है। तेजस्वी ने X हैंडल पर अपना एक बयान सार्वजनिक किया है।

 मैं 𝟑𝟔 साल का हूं, 𝟕𝟓 का नहीं-तेजस्वी

वीडियो में तेजस्वी ये कहते नजर आ रहे हैं कि मैं 𝟑𝟔 साल का हूं, 𝟕𝟓 साल का नही। मैं जुमलेबाजी नहीं करता! मेरे को लंबी राजनीति करनी है, जो कहूंगा वो करके दिखाऊंगा। अभी तक जो कहा है वो किया है। मेरी उम्र भले ही कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है। लंबी राजनीति करने के लिए जुबान का पक्का होने पड़ता है।

चुनाव से पहले जुबानी जंग

बता दें कि यह मौका नहीं जब तेजस्वी ने सीएम नीतीश की उम्र को लेकर सवाल उठाया हो। वो बिहार के सीएम को थके हुए, बीमार, रिटायर मुख्यमंत्री बता चुके हैं। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार की उम्र को मुद्दा बनाकर प्रचार कर रहे हैं।  वो कह रहे हैं कि नीतीश-भाजपा सरकार ने 𝟐𝟎 वर्षों में दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया। अब यह सरकार बिहारवासियों पर बोझ बन चुकी है। अब इसे बदलना अति आवश्यक है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'तू चोर तू गुंडा है', एक दूसरे पर चढ़े BJP और AAP विधायक; सदन में हंगामा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड