महाराष्ट्र: पुलिस में नौकरी मिलने का जश्न मनाकर लौट रहे चार दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दोस्त के राज्य रिजर्व पुलिस बल में चयन हो जाने पर जश्न मनाकर लौट रहे चार युवकों की मंगलवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
died
Four friends returning after celebrating getting job in police died | Image: Representational

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दोस्त के राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) में चयन हो जाने पर जश्न मनाकर लौट रहे चार युवकों की मंगलवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अंबाजोगाई के पास वाघला में एक कार और एक ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से चार युवकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि करेपुर गांव निवासी अजीम पशमिया शेख (30) का हाल में एसआरपीएफ में चयन हुआ था, इसलिए वह और उसके पांच दोस्त जश्न मनाने के लिए सोमवार रात मंजरसुंभा गए थे।

उन्होंने बताया कि मंजरसुंभा से वापस आते समय छत्रपति संभाजीनगर-लातूर रोड पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में बालाजी शंकर माने (27), दीपक दिलीप सावरे (30) और फारुख बाबू मिया शेख (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋतिक हनुमंत गायकवाड़ (24) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि अजीम पशमिया शेख एवं मुबारक सत्तार शेख (28) गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'मैं फेल हो गया यार, लेकिन टेंशन खत्म', बच्चे ने बताया मजेदार कारण;VIRAL

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड