महाराष्ट्र में SIR को लेकर बड़ा फैसला: दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी, फाइनल वोटर लिस्ट इस दिन होगा जारी

चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र में SIR को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख बढ़ा दी गई है। वहीं, आयोग द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ECI extends timeline for SIR electoral rolls Maharasht
महाराष्ट्र में SIR को लेकर बड़ा फैसला | Image: ANI

महाराष्ट्र में SIR को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। चुनाव आयोग की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 13 नवंबर 2026 कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले आयोग द्वारा 26 अक्तूबर समय सीमा बढ़ाई गई थी। यानि अब मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने के लिए 14 दिनों का समय मिल गया है।

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा बढ़ाकर 13 नवंबर 2026 तक कर दी गई है। जी हां, चुनाव आयोग की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 13 नवंबर 2026 कर दी गई है।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर आएगा

चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, दावे और आपत्तियों के नोटिस जारी करने एवं उनके निपटारे की प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। वहीं, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। वहीं, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी समयसीमा बढ़ी

महाराष्ट्र के अलावा, अन्य राज्यों में भी दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख बढ़ाई गई है। आंध्र प्रदेश में नोटिस देने का काम और दावों और आपत्तियों का निपटारा 20 नवंबर तक होगा। हरियाणा में नोटिस देने का काम और दावों और आपत्तियों का निपटारा 20 नवंबर तक होगा। वहीं, दिल्ली में क्लेम और ऑब्जेक्शन फाइल करने का टाइम 25 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। नोटिस फेज और क्लेम और ऑब्जेक्शन का निपटारा 15 दिसंबर तक होगा।

Advertisement

फाइनल लिस्ट 30 नवंबर को होगी जारी

तेलंगाना में , बदले हुए शेड्यूल में नोटिस फेज़ और क्लेम और ऑब्जेक्शन के डिस्पोज़ल की तारीख 26 नवंबर तय की गई है। महाराष्ट्र , आंध्र प्रदेश, हरियाणा , नागालैंड और तेलंगाना में फाइनल लिस्ट 30 नवंबर को जारी की जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली फाइनल लिस्ट 22 दिसंबर को पब्लिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य का नया चुनावी समीकरण: 'आरजेडी+प्रशांत किशोर=BJP/NDA जीरो' से बिहार में हलचल!

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड