Ajit Pawar Death: 'पहले विमान नीचे आया, फिर देखते-देखते क्रैश हो गया और आग लगी गई, 4-5 धमाके हुए',चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा; VIDEO

उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अजित दादा अब इस दुनिया में नहीं रहे। हादसे के वक्त घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने प्लेन क्रैश की पूरी कहानी बताई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ajit Pawar Dies In Plane Crash
प्लेन हादसे में अजित पवार का निधन | Image: ANI/Republic

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन हादसे में  उनकी दुखद मौत हो गई। अजित पवार की मौत से उनके परिवार ही नहीं महाराष्ट्र की राजनीति को भी बड़ा झटका लगा है। बारामती एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया। मौके से आए वीडियो और चश्मदीदों के बयान से साफ जाहिर है कि यह हादसा कितना भयावह था।

अजित पवार 28 जनवरी को सुबह-सुबह जिला परिषद चुनावों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेने अपने चार्टर्ड प्लेन से बारामती जा रहे थे। सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरस्ट्रिप पर उनके चार्टर्ड प्लेन की लैंडिंग की कोशिश की। लैंडिंग के समय विमान अनियंत्रित हो गया और क्रैश होकर खेत में जा गिरा। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा विमान जलकर खाक हो गया। हादसे से कुछ देर पहले विमान का संपर्क ATS से कट गया था।

चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा

चार्टर प्लेन में पांच लोग सवार थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, विदिप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और शंभवी पाठक। क्रैश लैंडिंग में सभी पांचों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने आंखों देखी बयां की है। "मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ।"

विमान गिरने के बाद हुए 4-5 धमाके

चश्मदीद ने बताया कि 'विमान गिरने के बाद बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम भागे-भागे आए और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए, उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। करीब 100 फुट की दूरी से विमान नीचे गिर गया। अजीत पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।'

Advertisement

विमान में सवार सभी लोगों की मौत

पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने बताया, "सुबह 8.45 बजे के आस-पास लैंडिंग से तुरंत पहले ये विमान क्रैश हुआ है। उसमें पांच लोग थे और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उनके शव मेडिकल कॉलेज में हैं। घटनास्थल पर एक एक्सपर्ट टीम है जो जांच कर रही है।

MoCA ने शुरू किया हादसे की जांच

बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित सभी पांच मृतकों के पार्थिव शरीर रखे गए हैं। इधर नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती पहुंची।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन थे अजित पवार? महाराष्ट्र की राजनीति में बनाया था अलग दबदबा, सत्ता, संघर्ष और विवादों के साथ हाथ में हमेशा रहा 'पावर'

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड