फडणवीस की ताजपोशी को लेकर अभेद किले में तब्दील हुआ मुंबई का आजाद मैदान, 4 हजार पुलिसकर्मी की तैनाती

शुक्रवार को साउथ मुंबई के आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। समारोह को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इतंजाम किए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Devendra Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस | Image: ANI

Devendra Fadnavis Oath Ceremony: महाराष्ट्र में आज नई सरकार शपथ ग्रहण होने जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस गुरुवार, 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आजाद मैदान में शाम 5.30 होगा। फडणवीस की ताजपोशी को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इतंजाम किए गए हैं। मुंबई के आजाद मैदान को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

शुक्रवार को साउथ मुंबई के आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। महायुति इस समारोह को भव्य बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। फडणवीस की ताजपोशी के लिए प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई आ रहे हैं। NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में मुंबई पुलिस सुरक्षा सुरक्षा के विशेष प्रबंध कर रही है। आजाद मैदान में चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।

आजाद मैदान अभेद किले में तब्दील 

शपथ ग्रहण समारोह में पांच एडिशनल कमिश्नर, 15 डिप्टी एसपी, 700 ऑफिसर, 03 हजार से ज्यादा पुलिसमैन तैनात रहेंगे। 05 SRPF की टीम भी तैनात रहेगी। जहां पब्लिक की एंट्री है, वहां पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। आजाद मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है और ट्रैफिक डॉयवर्जन किया गया।

तीसरी आंख से होगी निगरानी

इसके अलावा 08 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से कार्यक्रम के सुरक्षा के लिए की निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है। शपथग्रहण के दौरान भीड़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग व्यवस्था के लिए महिला अधिकारी और हवलदार लगाएं हैं। 400 से ज्यादा पेट्रोलिंग मोबइल इसमें लगे हैं। एसआरपीएफ, क्विक रिस्पॉस टीम, दंगा नियंत्रण टीम, बम निरोधक दस्ता भी सुरक्षा में मौजूद रहेंगे।

Advertisement

समारोह में शामिल होंगे ये मेहमान

जानकारी के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में 70 से ज्यादा VIP और VVIP  शामिल होंगे। इसमें प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष JP नड्डा,  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कैबिनेट के कई सहयोगियों का नाम शामिल है। साथ ही BJP शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में साधु संत भी फडणवीस की राजतिलक में शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: 'महा-शपथ'..देवेंद्र फडणवीस के सिर तीसरी बार सजेगा CM का ताज, PM भी आएंगे

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड