'महा-शपथ'...देवेंद्र फडणवीस के सिर आज तीसरी बार सजेगा CM का ताज, PM मोदी और साधु-संत होंगे शामिल
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के 13 दिनों बाद आज नई सरकार का गठन हो रहा है। शपथ ग्रहण का प्रोग्राम आज शाम 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा।
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read

Maharashtra New CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के 13 दिनों बाद आज नई सरकार का गठन हो रहा है। शपथ ग्रहण का प्रोग्राम आज शाम 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। खास बात ये है कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, NCP लीडर अजित पवार छठी बार उप मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके अलावा शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे। फडणवीस के बाद एकनाथ शिंदे सीएम से डिप्टी सीएम बनने वाले दूसरे नेता हैं। प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को भी न्योता भेजा गया गया है। साथ ही देशभर के 400 साधु-संत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
मुंबई का आजाद मैदान यूं तो खुद में न जाने कितने ही जलसे और रैलियों समेटे हुआ है, 5 दिसंबर को भी आजाद मैदान ऐसे ही एक राजनीतिक महोत्सव का गवाह बनने जा रहा है। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में होगा। भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक राज्यपाल ने नई सरकार के शपथ के लिए शाम 5.30 बजे का समय निर्धारित किया है।
पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण
5 दिसंबर को शाम 5.30 बजे मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा। जानकारी के अनुसार समारोह में 70 से ज्यादा VIP और VVIP शामिल होंगे। इसमें प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष JP नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कैबिनेट के कई सहयोगियों का नाम शामिल है। साथ ही BJP शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्री को भी न्योता भेजा गया है।
सूत्रों के मुताबिक समारोह में शामिल होने के लिए 400 से ज्यादा साधु संतों को निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें
Advertisement
- जगतगुरु नरेंद्राचार्य महाराज
- गोविंद देव गिरि महाराज
- महामंडलेशर स्वामी विश्वशवरानंद जी महाराज
- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि
- महाराष्ट्र के सभी प्रमुख मंदिरों के मुख्य पुजारी को निमंत्रण
- काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी को निमंत्रण
- महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी को निमंत्रण
- जनजाति समाज के संत
- इस्कॉन मंदिर के संत
- सभा समाज के संत को निमंत्रण
- लबाना समाज के संत को निमंत्रण
- स्वामी नारायण मंदिर के संत
- सभी हिन्दू जाति समाज के संत
- बंजारा संत
- सिख संत
- बौद्ध भिक्षु
- सिख संत बाबा हरनाम सिंह का नाम भी शामिल।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है। 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति 233 सीटों पर जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 49 सीट पर ही सफलता हाथ लगी है। अन्य के खाते में 6 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 149 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। शिवसेना (शिंदे) ने 57 तो एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है। इंडिया गंठबंधन की तीनों ही पार्टियों के हाथ निराशा लगी है। शिवसेना यूबीटी- 20, कांग्रेस- 16 और एनसीपी (एसपी) को 10 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली है।
7-8 दिसंबर को विधायक लेंगे शपथ
महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र सात दिसंबर से मुंबई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। विधानसभा सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नवनिर्वाचित विधायकों को सात और आठ दिसंबर को शपथ दिलाई जाएगी और 9 दिसंबर को नवगठित 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद नयी महायुति सरकार का बहुमत परीक्षण होगा।