बारामती में एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार, यहीं क्रैश हुआ था अजित पवार का प्लेन
Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार को एक निजी प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान इसी जगह क्रैश हुआ था।
- भारत
- 3 min read

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड में रविवार को ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना दोपहर करीब 12.10 बजे के आसपास हुई हुई।
हादसे के बाद पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप सिंह गिल ने बताया कि एयरक्राफ्ट रनवे के आगे बनी पक्की सतह से दाईं ओर हट गया। उन्होंने कहा, "ट्रेनिंग के दौरान बारामती एयरफील्ड में VT-SEX एयरक्राफ्ट रनवे से बाहर निकल गया। इसमें कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंड्रे सवार थे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।"
टेक-ऑफ के दौरान विमान का बैलेंस बिगड़ा
संदीप सिंह गिल ने आगे बताया कि "शुरुआत में विमान 'लिंक ब्रावो' से होते हुए रनवे पर आया, रनवे 29 के शुरुआती हिस्से (थ्रेशोल्ड) पर अलाइन हुआ और 'रिजेक्टेड टेक-ऑफ' (उड़ान भरने की कोशिश रोक दी) किया।
इसके बाद, विमान को रनवे 11 के शुरुआती हिस्से पर अलाइन किया गया, जहाँ एक और 'रिजेक्टेड टेक-ऑफ' किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान, विमान रनवे पर पूरी तरह नहीं रुक पाया और रनवे 29 के शुरुआती हिस्से से आगे निकल गया। बाद में, यह रनवे 29 के शुरुआती हिस्से से आगे दाईं ओर पक्की सतह से हटकर बाहर चला गया।'
Advertisement
यहीं क्रैश हुआ था अजित पवार का प्लेन
बारामती हवाई अड्डा पिछले कुछ समय से हादसों को लेकर सुर्खियों में बना रहा है। इससे पहले 28 जनवरी को इसी हवाई अड्डे पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था। इस दर्दनाक घटना में अजीत पवार के अलावा, प्लेन में बैठे चार अन्य लोगों की मौत हुई थी।
मई 2026 में भी हुआ था हादसा
इससे पहले मई 2026 में भी बारामती एयरपोर्ट के पास एक ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के बाद क्रैश-लैंड हुआ था। विमान कम ऊंचाई पर उड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया था। इस घटना में भी ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया था।