ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पूर्व CM ने कार पर पत्थर, कीचड़ और जूते फेंकने का लगाया आरोप

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ ने अचानक से हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
West Bengal Mamata Banerjee attack
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पत्थर और जूते फेंकने का लगाया आरोप | Image: ANI

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं, तभी गुस्साई भीड़ ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। 

काफिले पर हमले के बाद ममता बनर्जी ने कहा  "पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना ज़ोरदार था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता। हम सब मारे जा सकते थे।'

मेरा सिर फट जाता, हम सब मारे जा सकते थे-ममता बनर्जी

काफिले पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी के आरोप लगाते हुए कहा कि "पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना ज़ोरदार था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता।

हम सब मारे जा सकते थे। यह पुलिस के ठीक सामने हुआ। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। क्या हो रहा है? पुलिस BJP को सुरक्षा दे रही है।"

Advertisement

पत्थर, कीचड़ और जूते फेंकने का लगाया आरोप

दरअसल, ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया है और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

इलाके में स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर तुरंत भारी पुलिस बल पहुंचा और कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उस इलाके से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से लेकर बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: अब यह नहीं चलेगा कि रहेंगे हिंदुस्तान में और...तिरंगा यात्रा में CM योगी का लाउड एंड क्‍लियर मैसेज, बोले- वंदे मातरम का अपमान बर्दाश्‍त नहीं

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड