अपडेटेड 28 December 2024 at 13:11 IST

Maharashtra: अवैध घुसपैठ पर महाराष्ट्र में बड़ा एक्शन, ATS ने 16 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नवी मुंबई, ठाणे और सोलापुर में पुलिस की मदद से पिछले 24 घंटे में कार्रवाई की गई। हमने सात पुरुषों और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।’’

Follow : Google News Icon  
Maharashtra ATS arrested 16 bangladeshi
Maharashtra ATS arrested 16 bangladeshi | Image: Representative

Maharashtra News: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भारत में अवैध रूप से घुसने और वैध दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में छह महिलाओं सहित 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि एटीएस द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नवी मुंबई, ठाणे और सोलापुर में पुलिस की मदद से पिछले 24 घंटे में कार्रवाई की गई। हमने सात पुरुषों और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।’’ उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके किसी तरह आधार कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज हासिल कर लिए थे।’’

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एटीएस और पुलिस के संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार रात जालना जिले से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। आरोपी भोकरदन तालुका में क्रशर मशीनों पर काम कर रहे थे।

Advertisement

एटीएस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान उन्हें अनवा और कुंभारी गांवों से गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों ने फर्जी पहचान पत्र बनवाए थे ताकि वे भारत में अवैध रूप से काम कर सकें। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे पिछले दो साल से अवैध रूप से रह रहे थे।

Advertisement

भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Sambhal: 68 तीर्थ, 52 सराय और 19 कूप... संभल में अब तक क्या-क्या मिला? मस्जिद के सामने बनेगी ‘सत्यव्रत पुलिस चौकी’

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 28 December 2024 at 13:11 IST