Sambhal: 68 तीर्थ, 52 सराय और 19 कूप... संभल में अब तक क्या-क्या मिला? मस्जिद के सामने बनेगी 'सत्यव्रत पुलिस चौकी'

डीएम ने बताया कि संभल के प्राचीन नक्शे को मिलाया जा रहा है। नक्शे के मुताबिक यहां 19 कूप, 68 तीर्थ और 52 सराय हैं। इन सभी को खोजा जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Digging a well in Sambhal
Digging a well in Sambhal | Image: R Bharat

Sambhal News: उत्तर प्रदेश का संभल काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है। संभल की धरती हर इतिहास के राज उगल रही है। यहां प्राचीन विरासत की खोज लगातार जारी है। संभल में अबतक प्राचीन मंदिरों से लेकर बावड़ी और कई कूप तक मिल चुके हैं।

संभल में ASI का सर्वे लगातार जारी है। बीते दिन शुक्रवार (27 दिसंबर) को रानी की बावड़ी खुदाई वाली जगह पर टीम फिर से पहुंची। बावड़ी की पहली मंजिल तक खुदाई हो चुकी है।

इतिहास के राज उगल रही संभल की धरती

संभल में खोज के दौरान दो प्राचीन मंदिर मिले हैं, जो कई सालों से बंद पड़े थे। इसके अलावा 19 कूपों और 32 तीर्थ की भी खोज हुई है। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने खुद इसकी जानकारी दी।

DM ने बताया अबतक क्या-क्या मिला?

हाल ही में डीएम राजेंद्रप पैंसिया और एसपी कृष्ण बिश्नोई ने प्रशासनिक टीम के साथ महादेव मंदिर, अमृत कूप, भदेसराय और चंद्रकूप का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान डीएम पैंसिया ने बताया कि संभल में अबतक 32 तीर्थ स्थल और 19 कूप मिले हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इनका कायाकल्प किया जाएगा। कूपों के जल स्रोतों को प्राकृतिक रूप से संरक्षित किया जाएगा।

Advertisement

डीएम ने बताया कि संभल के प्राचीन नक्शे को मिलाया जा रहा है। नक्शे के मुताबिक यहां 19 कूप, 68 तीर्थ और 52 सराय हैं। नक्शे के अनुसार सभी को खोजा जाएगा और फिर इनका जीर्णोद्धार होगा। इसके जरिए संभल को धर्म नगरी की तरह विकसित किया जाएगा। साथ ही यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी

वहीं, इस बीच संभल में जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनाने का काम भी शुरू हो गया है। जिस जामा मस्जिद और मंदिर विवाद को लेकर ही संभल एकाएक सुर्खियों में रहा, उसके सामने पुलिस चौकी बनेगी। आज (28 दिसंबर) को पुलिस चौकी भी नींव रखने की भी तैयारी है। इसका नाम 'सत्यव्रत पुलिस चौकी' होगा। मान्यता के मुताबिक सतयुग में संभल का नाम सत्यव्रत नगर ही था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ...तो क्या अब Sambhal बनेगा उत्तर प्रदेश में 2027 का नया 'रणक्षेत्र', बीजेपी को नुकसान या फायदा?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड