Maharashtra: ठाणे जिले में विवाह समारोह में जा रही बस पलटी, 10 लोग घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक मार्ग पर एक निजी मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
Maharashtra: ठाणे जिले में विवाह समारोह में जा रही बस पलटी, 10 लोग घायल | Image: Representational

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक मार्ग पर एक निजी मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे कसारा घाट पर उस समय हुई जब बस में करीब 20 लोग सवार होकर मुंबई के कफ परेड से नासिक के सिन्नर में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश गावित ने बताया कि…

कसारा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश गावित ने बताया कि चिंतामनवाड़ी मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें शाहपुर और अन्य शहरों पर स्थित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - शत्रुओं से बढ़ेगी मित्रता, स्वास्थ्य में भी आएगी गड़बड़ी, जानें राशिफल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड