Maharashtra: ठाणे के मॉल में आग लगने से 2 दुकान जलकर खाक

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार सुबह एक मॉल में आग लग जाने के कारण वहां स्थित दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire breaks out at Mankhurd scrapyard in Mumbai
Maharashtra: ठाणे के मॉल में आग लगने से 2 दुकान जलकर खाक | Image: Representative image

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार सुबह एक मॉल में आग लग जाने के कारण वहां स्थित दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि यहां घोडबंदर रोड पर स्थित मॉल की पहली मंजिल पर सुबह करीब आठ बजे आग लगी।

अधिकारी ने बताया कि…

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय अग्निशमन कर्मी एवं क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सदस्य मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारी के अनुसार, जूते की एक दुकान और उसके समीप स्थित एक अन्य दुकान पूरी तरह जल गईं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - सर्दियों में फटी एड़ियां कर रही हैं परेशान? ये तेल दूर करेगा समस्या

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड