Monalisa: मोनालिसा के भागने वाले दावे में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट, ‘फरमान’ निकला फर्जी, VIDEO बनाने वाले ने खुद बता दी पूरी सच्चाई

Monalisa news: हाल ही में एक शख्स ने वीडियो बनाकर खुद को फरमान बताया और मोनालिसा के भागने का दावा किया। इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई अब सामने आ गई है। असल में, वीडियो बनाने वाला शख्स फरमान था ही नहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monalisa Missing row
मोनालिसा के भागने के पीछे का सच आया सामने | Image: Instagram

Viral Girl Monalisa news: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने सनसनी मचा दी। इस वीडियो में खुद को फरमान बताते हुए एक शख्स ने मोनालिसा के भागने का दावा किया। मामले ने अब बड़ा ट्विस्ट ले लिया है। जो शख्स मोनालिसा के भागने का दावा कर रहा था, वो फरमान था ही नहीं। उस शख्स का नाम अरविंद कुमार जोशी है, जो फरमान जैसा ही दिखता है।

अरविंद जोशी एक टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है, जो राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला है। 11 अप्रैल की रात उसने अपनी आईडी से एक वीडियो बनाकर पोस्ट की। इसमें शख्स मोनालिसा के भागने का दावा करता नजर आया।

खुद को फरमान बताकर अरविंद ने पोस्ट की थी वीडियो

खुद को फरमान बताते हुए अरविंद ने कहा कि मैं अजमेर पुष्‍कर आया हुआ हूं, मोनालिसा भाग गई है और मैं उसे ढूंढ रहा हूं। मोनालिसा का अजमेर में पता नहीं लग पाया। मैं अब जा रहा हूं।

मोनालिसा और फरमान की शादी को एक ही महीना हुआ है। ऐसे में उनके भागने की खबर आने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। लोग तरह-तरह के दावे करने लगे। यही नहीं, मोनालिसा की मां ने तो इसे साजिश बताते हुए यह तक कह दिया कि मोनालिसा को गायब किया गया है। पुलिस ने भी मोनालिसा की खोज शुरू कर दी थी।

Advertisement

अब सामने आकर बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच अरविंद जोशी ने खुद सामने आकर वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई बता दी है। उसने बताया कि ये वीडियो मजाक में बनाया गया है।

अरविंद ने नया वीडियो जारी कर कहा कि मेरा मकसद यह वीडियो बनाने का नहीं था। मैंने सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाया था। आप जो फरमान मुझे समझ रहे वो मैं नहीं हूं।

Advertisement

अरविंद ने किसी और के कहने पर बनाया वीडियो

वहीं, एक इंटरव्यू में अरविंद ने यह भी बताया कि उसने किसी के कहने पर ये वीडियो बनाया था। उसने कहा कि वो मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान की रील सोशल मीडिया पर देखता था। उसे किसी अन्य व्यक्ति ने कहा कि तू फरमान खान जैसा दिखता है। तू मोनालिसा के भाग जाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दें, तेरे फॉलोअर्स बढ़ जाएंगे। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो जाएगी और बवाल मचेगा।

वीडियो वायरल होने के बाद से ही अरविंद को लगातार धमकी भरे कमेंट्स मिल रहे हैं। उसने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। साथ ही यह भी अरविंद ने पूरे मामले की सच्चाई बताने के लिए जल्द ही कलेक्टर से मुलाकात करने की बात कही है।

लगातार सुर्खियों में वायरल गर्ल मोनालिसा

महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने वालीं मोनालिसा खूबसूरत आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद रातों-रात उनकी किस्मत ही बदल गई। उन्हें 'महाकुंभ वायरल गर्ल' का टैग मिला। फेमस होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों के ऑफर भी आने लगी। इतना ही नहीं वे कुछ गानों में नजर आईं। साथ ही सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में भी काम कर रही थीं।

इस बीच, मोनालिसा ने तब सबकों चौंका दिया, जब उन्होंने अचानक अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचा ली। उनकी शादी को लेकर खूब बवाल मचा। लोग इसे 'लव जिहाद' बताने लगे। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी मोनालिसा का ब्रेनवाश करने की बात कही थी। मोनालिसा ने भी सनोज पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

मामले में एक और नया मोड़ तब आया, जब 9 अप्रैल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने अपनी जांच के बाद दावा किया कि मोनालिसा नाबालिग है। इस खुलासे के बाद मोनालिसा के पति फरमान पर महेश्वर थाने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: 'मैं मोक्ष प्राप्त करूंगी, जहां...', ये थी आशा भोसले की आखिरी इच्‍छा, दिग्गज सिंगर ने ऐसे जताई थी मरने की ख्‍वाहिश

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड