Mahakumbh Stampede: भगदड़ के बाद रेलवे ने बनाया वॉर रूम, 364 ट्रेन चलाकर 12 लाख श्रद्धालुओं को प्रयागराज से किया रवाना

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भगदड़ की घटना के बाद महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए 364 ट्रेनें पूरी रात लगातार चलती रहीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ashwini Vaishnav
Ashwini Vaishnav | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में पवित्र संगम पर आस्था की डुबकी लगाने करोड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की घटना के बाद हालात अब सामान्य हो रहे हैं। गुरुवार को भी देश के कोने-कोने से श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। वही, भगदड़ की घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद ट्रेन सेवाओं की समीक्षा कर रह हैं। उन्होंने  रेलवे बोर्ड के वॉर रूम का भी दौरा किया है। भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।


महाकुंभ में 29 जनवरी को देर रात करीब 2 बजे मौनी अमावस्या के चलते श्रद्धालुओं की संख्या अचानक काफी बढ़ गई। देर रात संगम नोज पर पहुंचने के लिए होड़ से मच गई और इस दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई। वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद रेलवे की तरफ से भी श्रद्धालुओं को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए पूरा सहयोग किया गया। घटना के बाद रेल मंत्रालय विशेष रूप से सतर्क है और राज्य सरकार से लगातार समन्वय बनाई हुई है।

364 ट्रेनें पूरी रात लगातार चलती रहीं-अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए कल 364 ट्रेनें पूरी रात लगातार चलती रहीं। पूरी टीम पूरी रात वॉर रूम में रही और राज्य सरकार के साथ समन्वय में काम करती रही। करीब 12 लाख श्रद्धालु इन ट्रेनों में सवार होकर अपने-अपने शहरों में पहुंचे। यात्रियों के लगातार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मेरा सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि आपकी सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं लेकिन कृपया प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

अश्विनी वैष्णव ने किया वॉर रूम का दौरा

महाकुंभ में भगदड़ के बाद रेल मंत्री वैष्णव ने यात्रियों की सुविधाओं और ट्रेन संचालन की निगरानी के लिए रेल भवन में स्थापित 24x7 वॉर रूम का दौरा किया। रेल मंत्री ने रेलवे अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही कोई भी चूक न होने की हिदायत दी है। वहीं, भगदड़ की घटना की बाद सीएम योगी ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपए मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, VVIP पास रद्द

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड