भोजपुरी इंडस्ट्री पर चढ़ा महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा की नीली आंखों का जादू, रातोंरात बने कई धमाकेदार गाने
बॉलीवुड का ऑफर सच है या झूठ इसका नहीं पता लेकिन मोनालिसा की आंखों का जादू भोजपुरी पर इसकदर चढ़ा है कि उनपर कई धमाके दार गाने बन चुके हैं।
- भारत
- 2 min read

प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 में कई लोग रातों रात फेमस हो गए। चाहें साध्वी की तरह पहुंची हर्षा रछारिया हों या फिर आईआईटी बाबा। इसी के साथ एक लड़की भी इंटरनेट सेंसेशन बन गई। जी हां हम बात कर रहे हैं मेले में माला बेचने आई कत्थई कजरारी आंखों वाली मोनालिसा की। मोनालिसा की खूबसूरत आंखें हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दिया है।
बॉलीवुड का ऑफर सच है या झूठ इसका नहीं पता लेकिन मोनालिसा की आंखों का जादू भोजपुरी पर इसकदर चढ़ा है कि उनपर कई धमाके दार गाने बन चुके हैं। मोनालिसा की तारीफों के पुल बांधता हुआ एक भोजपुरी गाना कुछ इस कदर है- 'कुंभ के मेला में हिलवले बाडू।' इसे राजन रंगीला ने गाया है। इस गाने के बोल मन्नू बादशाह ने लिखे हैं।
भोजपुरी सिंगर अहमद राज ने भी गाया है गाना
ऐसा ही एक और भोजपुरी गाना है मोनालिसा पर 'महाकुंभ में वायरल भईली मोनालिसा'। इस गाने को सिंगर अहमद राज ने गाया है और गाने के बोल प्रकाश परवाना ने लिखे हैं। संगीत मंटू मनीष का है। इस गाने में मोनालिसा की महाकुंभ से कई क्लिप हैं। जिनमें उनकी खूबसूरती साफ झलक रही है।
Advertisement
माला बेचने पर भी बना गाना
गायक आदर्श लाल यादव ने एक गाना मोनालिसा के माला बेचने पर भी गाया है। गाना कुछ ऐसे है 'माला लेलऽ भईया हो...। इसके लिरिक्स भी आदर्श लाल यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक जयदेश माही का है। मोनालिसा पर एक और भोजपुरी गाना माला बेचने का ही है, 'भईल वायरल बेच के माला... इसे अर्जुन राजा ने गाया है।
Advertisement
मोनालिसा का हुआ मेकओवर
महाकुंभ से इंदौर लौटने के बाद मोनालिसा ने खुद का मेकओवर करवाया है। सैलून में मेकअप करवाते हुए उनका एक वीडियो अब इंटरनेट पर छा रहा है और फैन्स उनके इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।
मोनालिसा के मेकओवर वीडियो को खूब देखा जा रहा है। उनके चाहने वाले उनके नए लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी पेंटिंग भी बना रहे हैं। मोनालिसा अपने रोजाना के अपडेट और वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से स्टार बन रही हैं।