सफेद शर्ट, काला चश्मा, चेहरे पर मुस्कान...मौत को मात देकर शेर की तरह घर पहुंचे सैफ अली खान; सामने आई VIDEO
सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान सैफ को लेने अस्पताल पहुंची थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Saif Ali Khan Discharged: सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान सैफ को लेने अस्पताल पहुंची थीं। सैफ अली खान अपनी ब्लैक रंग की पोर्शे कार में सवार होकर अस्पताल से अपने घर पहुंचे। मुंबई पुलिस की गाड़ी ने पूरे रास्ते सैफ की कार को स्कॉट किया। सैफ अली खान सफेद शर्ट, काला चश्मा लगाए घर पहुंचे। सैफ के डिस्चार्ज होने के बाद का जो VIDEO सामने आया है उसमें वो हल्की मुस्कान के साथ दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि सैफ अली खान पर गुरुवार की रात एक शख्स ने चाकू से हमला किया था। इस घटना में एक्टर गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी सर्जरी हुई। वहीं अब 6 दिन अस्पताल में रहने के बाद सैफ अली खान अपने घर वापस लौट आए हैं। गौरतलब है कि सैफ उस घर में नहीं लौटे हैं जहां उनपर हमला हुआ था। सैफ अली खान मुंबई में अपने दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं। यहीं पर उन्हें अस्पताल से लाया गया है।
घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
इस बीच, सैफ अली खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अभिनेता के घर के फ्लोर डक्ट को जाली (नेट) से पैक कर दिया गया है। जिस बिल्डिंग में सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ रहते हैं, उसकी 12वीं मंजिल पर सभी एसी डक्ट एरिया को जालीदार स्क्रीन से सील कर दिया गया है।
Advertisement
मुंबई पुलिस ने किया क्राइम सीन री-क्रिएट
इससे पहले, अभिनेता सैफ अली खान के घर मंगलवार की सुबह पहुंची पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। अभिनेता पर हुए हमले की जांच कर रही मुंबई पुलिस आरोपी शहजाद को भी साथ लेकर आई थी, ताकि पूरे क्राइम सीन को समझा जा सके। पुलिस ने आरोपी से यह जाना कि आखिर उसने कैसे सैफ पर हमला किया था। क्राइम सीन रीक्रिएट करते समय आरोपी ने भी पुलिस को सब कुछ बताया कि वह कैसे सैफ के घर में घुसा था। इससे पुलिस को आगे की जांच करने में मदद मिलेगी। इससे पहले, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने अभिनेता के घर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया था।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)