भारी तनाव के बीच थिरूपरनकुंद्रम में उची पिल्लयार मंदिर के ऊपर जला महादीपम, मदुरै पुलिस ने हिंदू संगठन के सदस्यों के इक्ट्ठा होने पर लगाई थी रोक

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कड़ी सुरक्षा के बीच 'महा दीपम' जलाया गया। वहीं, इससे पहले गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कई नेताओं को पहले ही हिरासत में ले लिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maha Deepam lit above Uchi Pillayar temple in Thiruparankundram amid tensions
भारी तनाव के बीच उची पिल्लयार मंदिर पर जला महादीपम, पुलिस ने लगाई थी पाबंदी | Image: ANI

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद मंगलवार (24 नवंबर) को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ियों पर उची पिल्लयार मंदिर के ऊपर 'महा दीपम' जलाया गया। यह वार्षिक 'कार्तिगई दीपम' उत्सव का हिस्सा था, जो भारी सुरक्षा और बढ़ते तनाव के बीच आयोजित किया गया। हालांकि, 'दीपाथून' पत्थर के खंभे पर कोई दीप नहीं जलाया गया।

सुब्रमण्य स्वामी मंदिर से जुड़े पुजारियों की एक छोटी सी टीम ने यह दीप जलाया। इस बीच, दीपाथून पत्थर के खंभे के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने शाम 6 बजे दीप जलाने के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया था। वहीं, दीपथून पत्थर के खंभे के पास, जहां पारंपरिक दीप जलाने का कार्यक्रम होना था, वहां पुलिस की तैनाती देखी गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच 'महा दीपम' जलाया गया

इससे पहले दिन में, तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' जलाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच, मदुरै शहर की पुलिस ने तिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए विभिन्न 'हिंदू' संगठनों के सदस्यों को रोक दिया। इस दौरान, मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम जा रहे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और उनके समर्थकों को भी पुलिस ने तिरुनेलवेली के थाचनाल्लुर चेक पोस्ट के पास रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

SC ने दी थी दीप जलाने की अनुमति

20 नवंबर को, तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर की। इसमें कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई, जिसमें मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपाथून' (एक प्राचीन पत्थर का खंभा) पर 'कार्तिगई दीपम' के दौरान एक बार दीपक जलाने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, कोर्ट ने दीप जलाने के लिए मंदिर प्रशासन के लोगों और सरकारी अधिकारियों कहा था, लेकिन 'महा दीपम' के दौरान भारी भीड़ देखी गई।

Advertisement

दीपथून के पास दरगाह, दीपम से कमेटी को आपत्ति

दरअसल,  यह विवाद नवंबर 2025 में शुरू हुआ, जब स्थानीय प्रशासन ने पहाड़ी पर होने वाले इस अनुष्ठान की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसके पीछे कानून-व्यवस्था की चिंता और दरगाह के पास यह जगह होने का हवाला दिया।

पहले पहाड़ी के नीचे दीप जलाया जाता था, लेकिन हिंदू श्रद्धालुओं की मांग थी कि दीप पहाड़ी के ऊपर बने दीपथून पर जलाया जाए। वहीं, यह पहाड़ी दरगाह के पास है। दरगाह पक्ष का कहना है कि पहाड़ी का यह हिस्सा दरगाह की संपत्ति है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'सनातन धर्म को किसी भी पाखंड से ना जोड़ा जाए, हम बहुत अधिक आहत थे...', विवाद के बीच बाबा रामदेव ने बताया धीरेंद्र शास्त्री से क्या हुई बात

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड