Madras: TVK चीफ विजय थलापति को मिला नोटिस, चुनावी हलफनामे में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का लगा आरोप
Vijay Thalapathy: मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता से राजनेता बने विजय को एक औपचारिक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके चुनावी हलफनामों में पाई गई एक बड़ी वित्तीय विसंगति के आरोपों के बाद जारी किया गया है।
- भारत
- 2 min read

Vijay Thalapathy: मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता से राजनेता बने विजय को एक औपचारिक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके चुनावी हलफनामों में पाई गई एक बड़ी वित्तीय विसंगति के आरोपों के बाद जारी किया गया है।
मामले में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति अरुल मुरुगन की पीठ ने तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के प्रमुख के साथ चुनाव आयोग, आयकर विभाग पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र और त्रिची (पूर्व) निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों को भी जवाब देने को कहा है।
एक्टर पर क्या है आरोप?
याचिकाकर्ता वी विग्नेश ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विजय के फॉर्म-26 हलफनामों में दी गई जानकारियों में विसंगतियां हैं।
उनका तर्क है कि तिरुचि पूर्व के हलफनामे में चल संपत्तियों का मूल्य 224 करोड़ रुपये बताया था, जबकि पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र से दायर हलफनामे में यह मूल्य 105 करोड़ रुपये दिखाया गया है।
Advertisement
विग्नेश ने आरोप लगाया गया कि 100 करोड़ रुपये से अधिक के इस अंतर का खुलासा पेरम्बूर हलफनामे में नहीं किया गया था। इसको लेकर कोई डॉक्यूमेंट भी नहीं दिखाई गई है।
सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी
चुनावी हलफनामे में इस अंतर के बड़े पैमाने को देखते हुए कोर्ट ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि इस तरह की विसंगति एक अनियमितता है। हालांकि कोर्ट ने आरोपों की मेरिट पर कोई अंतिम राय व्यक्त नहीं की। पीठ ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया और जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
Advertisement
अब प्रतिवादियों द्वारा अपना जवाब दाखिल करने के बाद इस मामले पर आगे की सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि निजी पक्ष को नोटिस भेजने की प्रक्रिया के साथ-साथ निजी नोटिस भी जारी किया जाए।
पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ रहे विजय
बता दें कि विजय 2024 में 'तमिलगा वेट्री कझगम' यानी TVK बनाने के बाद पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 लड़ रहे हैं। उन्होंने दो निर्वाचन क्षेत्रों चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचि पूर्व से नामांकन दाखिल किया है।