अपडेटेड 1 July 2025 at 20:55 IST
Hemant khandelwal : कौन हैं हेमंत खंडेलवाल? जो बने MP के नए प्रदेश अध्यक्ष, साफ-सुथरा छवि, विरासत में मिली सियासत
मध्य प्रदेश BJP को हेमंत खंडेलवाल के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। बैतूल से विधायक खंडेलवाल साफ-सुथरा छवि के नेता हैं, उन्हें सियासत अपने पिता से विरासत में मिली है।
- भारत
- 2 min read

Mp Bjp New President : बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। 1 जुलाई, 2025 को भोपाल में नामांकन प्रक्रिया के दौरान केवल उन्होंने ही नामांकन दाखिल किया, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। इसकी आधिकारिक घोषणा 2 जुलाई, 2025 को होने की संभावना है। खंडेलवाल को मुख्यमंत्री मोहन यादव का करीबी माना जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन करने का समय मंगलवार शाम 6:30 बजे तक था। किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा है। हेमंत खंडेलवाल के मध्य प्रदेश BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। 3 सितंबर, 1964 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्में खंडेलवाल ने जे.एच. गवर्नमेंट कॉलेज, बैतूल से 1990 में LLB और 1986 में बी.कॉम किया है।
राजनीतिक करियर
- बैतूल- हरदा लोकसभा उपचुनाव में सांसद निर्वाचित होकर राजनैतिक जीवन की शुरूआत
- 2008 से 2009 तक लोकसभा सदस्य
- 2010 से 2013 तक BJP जिलाध्यक्ष बैतूल
- 2013 से 2018 तक बैतूल विधायक
- 2014 से 2018 तक मध्य प्रदेश BJP कोषाध्यक्ष़
- 2023 से विधायक बैतूल
संगठनात्मक दायित्व
- 2019 में संगठन चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी
- 2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी
- 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्रो में प्रवासी कार्यकर्ता के प्रभारी का दायित्वों का निर्वहन किया।
- 2024 के लोकसभा चुनाव प्रदेश संयोजक के दायित्वों का निर्वहन किया
- वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं
विरासत में मिली सियासत
हेमंत खंडेलवाल को राजनीति और समाजसेवा अपने पिता विजय कुमार खंडेलवाल से विरासत में मिले हैं। उनके पिता BJP सांसद रह चुके हैं। 2008 में वो पहली बार बैतूल लोकसभा सीट से उपचुनाव में सांसद चुने गए। उन्होंने अपने पिता विजय कुमार खंडेलवाल के निधन के बाद उनकी राजनीतिक और समाजिक विरासत संभाली।
मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन दिया है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 July 2025 at 20:51 IST