उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास तनाव, भीड़ और पुलिस के बीच झड़प के बाद बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात

उज्जैन में बवाल तब शुरू हुआ,जब नगर निगम ने शाही मस्जिद के उस हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जो 'सिंहस्थ 2028' से पहले चौड़ी की जा रही सड़क के प्रस्तावित रास्ते में आ रहा था। तनाव की स्थिति को देखते हुए 2500 से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ujjain Shahi mosque demolition Raw
उज्जैन में शाही मस्जिद के आसपास तनाव, भीड़ और पुलिस के बीच झड़प के बाद बवाल | Image: ANI

उज्जैन में सोमवार सुबह सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव फैल गया। पुलिस और विरोध कर रहे लोगों के बीच झड़प हुई, जिसमें पथराव और धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आईं। बाद में पुलिस को हालात संभालने के लिए आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

इलाके में तनाव की संभावना पहले से जताई जा रही थी, ऐसे भी भारी पुलिसबल की तैनाती की गई थी। सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में भीड़ जामा मस्जिद के पास जमा हो गई और मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। भीड़ में पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।  पुलिस के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और लाठीचार्ज भी किया गया। अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भीड़ और पुलिस के बीच झड़प के बाद बवाल

शाही मस्जिद इलाके में 2500 से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान भी मौजूद हैं। इलाके में हालात बेहद तनावपूर्ण है। पूरे शहर शहर भर में अलर्ट जारी किया गया है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और हल्के बल का इस्तेमाल कर रही है।"

जिला कलेक्टर ने क्या कहा?

हालात पर ताजा जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर रौशन कुमार ने बताया, "अब तक सबसे अच्छी बात देखने को मिली है कि सड़क चौड़ी करने के काम में लोगों, धार्मिक समूहों और समुदायों का अपनी मर्ज़ी से सहयोग किया। क्षत्रिय चौक पर शाही मस्जिद का जो हिस्सा सड़क चौड़ी करने के दायरे में आ रहा है, उसे समुदाय और उससे जुड़े धार्मिक समूह के लोग खुद हटा रहे हैं। मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि वे अफवाहों, गलत जानकारी या गुमराह करने वाली खबरों पर ध्यान न दें, क्योंकि यह काम समुदाय और धार्मिक समूह खुद अपनी मर्ज़ी से कर रहे हैं। किसी भी हालत में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।"

Advertisement

शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी-SP प्रदीप शर्मा 

SP प्रदीप शर्मा ने बताया, "समाज के सभी समुदाय और वर्ग अपने-अपने इलाकों में लगातार सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। आज भी शाही मस्जिद में मस्जिद कमेटी की तरफ से ही तोड़ने का काम चल रहा है। एहतियात के तौर पर, सुरक्षा का घेरा बना दिया गया है और किसी के भी अंदर जाने पर रोक है। हालांकि, कुछ शरारती तत्वों ने गड़बड़ी फैलाने और पत्थरबाजी करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और हल्के बल का इस्तेमाल किया।"

शाही मस्जिद को लेकर हंगामा क्यों?

बवाल तब शुरू हुआ,जब उज्जैन नगर निगम ने मस्जिद के उस हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जो 'सिंहस्थ 2028' से पहले चौड़ी की जा रही सड़क के प्रस्तावित रास्ते में आ रहा था।  उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ मेले से पहले सड़क चौड़ी करने के प्रोजेक्ट के तहत 272 इमारतों को गिराने के लिए चिह्नित किया गया है। जिसमें शाही मस्जिद का भी एक हिस्सा शामिल है। शाही मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराए जाने के फैसले पर मुस्लिम समाज में मतभेद है। इस मसले पर दो गुट बन गए हैं, जहां एक गुट मस्जिद के हिस्से को हटाने के पक्ष में है और दूसरा इसका विरोध कर रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं उनसे कहूंगा गिनते रहें', अखिलेश के सवाल का CM योगी ने दिया जवाब
  

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड