MP के भिंड में खड़ी लॉरी से कार के टकरा जाने से तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक कार के एक खड़ी लॉरी से टकरा जाने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Accident
Accident | Image: Representational

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक कार के एक खड़ी लॉरी से टकरा जाने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर सुबह करीब पांच बजे हुई, जब पीड़ित कार सवारों में से एक के भाई की शादी के समारोह में जा रहे थे।

भिंड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कार सड़क के किनारे खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई। उन्होंने बताया कि उमेश राठौर, मंगल राठौर (28) और आकाश राठौर (25) नामक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित आकाश के भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दो घायलों धीरज राठौर (22) और महेंद्र राठौर (20) को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता के CM चुने जाने पर अलका लांबा ने खास अंदाज में दी बधाई, 3 दशक पुरानी तस्वीर शेयर कर बोलीं- 1995 की यह यादगार…
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड