बालाघाट में 3 महिला नक्सलियों को किया ढेर, एक इंसास और एक SLR रायफल बरामद, CM मोहन यादव ने दिया बड़ा अपडेट

हॉक फोर्स और पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खूंखार महिला नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मौके से एक इंसास राइफल, SLR और .303 राइफल बरामद की है।

Follow : Google News Icon  
3 woman hardcore naxalite killed in balaghat
सांकेतिक फोटो | Image: PTI

Naxalite Encounter : मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर हो गई। राज्य पुलिस की नक्सल विरोधी ‘हॉक फोर्स’ और स्थानीय पुलिस की टीमों ने छत्तीसगढ़ सीमा के पास जंगली इलाके में चलाए गए अभियान में हिस्सा लिया। जिसमें पुलिस को हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हाथ लगी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि मुठभेड़ सुबह जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर एक इलाके में शुरू हुई थी। आधिकारिक बयान के अनुसार हॉक फोर्स और पुलिस ने गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपखर वन रेंज में रोंडा वन शिविर के पास मुठभेड़ में तीन खूंखार महिला नक्सलियों को मार गिराया।

CM मोहन यादव ने पुलिस को दी बधाई

बालाघाट में नक्सलियों से हुई इस मुठभेड़ पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्री इस अभियान को चला रहे हैं कि देश से नक्सल मूवमेंट को 2026 तक खत्म करना है। हमारे प्रदेश सरकार भी उस दिशा में गंभीरता के साथ आगे बढ़ रही है। हमारी पुलिस जान की बाजी लगाकर काम कर रही है। उम्मीद करता हूं कि हमारी पुलिस इस मूवमेंट को खत्म करके ही दम लेगी।”

नक्सलियों से हथियार बरामद

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं, लेकिन वे घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। फरार नक्सलियों की तलाश में हॉक फोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल सहित 12 टीम अभियान चला रही हैं। पुलिस ने इस ऑपरेशन में नक्सलियों से एक इंसास राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR) और एक .303 राइफल के अलावा आवश्यक दैनिक उपयोग की चीजें भी बरामद की हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: CM योगी Delhi CM शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, जनता से जुड़ी ये बड़ी वजह बनी कारण

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड