CM योगी Delhi CM शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल, जनता से जुड़ी ये बड़ी वजह बनी कारण

दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में गुरुवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को शपथ लेनी है। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं होंगे।

Follow : Google News Icon  
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath speaks in the House during the Budget session of UP Assembly
Delhi CM शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे CM योगी | Image: PTI

Delhi Chief Minister Oath: दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाले राष्ट्रीय राजधानी के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं होंगे। कल (20 फरवरी) को उत्तर प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली नहीं जा रहे हैं। 

यूपी का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हुआ है। साल 2025 का यह पहला सत्र है। गुरुवार को योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेगी। योगी सरकार के नौवें बजट से एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और नये शहरी क्षेत्रों के विकास में तेजी आने का अनुमान है। एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की दिशा में आगे बढ़ रही यूपी सरकार अपने बजट में सबसे अधिक जोर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर रख सकती है।

शपथ ग्रहण में 30,000 लोग होंगे शामिल

करीब 27 साल बाद दिल्ली में BJP का मुख्यमंत्री का शपथ लेने जा रहा है। इस समारोह ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए रामलीला मैदान को सजाया जा रहा है, जिसमें करीब 30,000 लोग एक साथ आ सकते हैं। इसकी चारदीवारी पर नया रंग-रोगन किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को विशाल मैदान के साथ-साथ आयोजन स्थल के आसपास के फुटपाथ और सड़कों की सफाई भी करते देखा गया।

कौन होगा मुख्यमंत्री?

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रवेश वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया। उनके अलावा दिल्ली BJP के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय के साथ ही पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी इस दौड़ में माने जा रहे हैं।

Advertisement

बवाना (सुरक्षित) सीट से विधायक चुने गए रवींद्र इंद्रराज सिंह और मादीपुर (सुरक्षित) सीट से पहली बार BJP के लिए जीतने वाले कैलाश गंगवाल के नामों पर भी चर्चा हो रही है। पार्टी के भीतर कई लोगों का मानना ​​है कि BJP नेतृत्व दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसी ऐसे नाम पर मुहर लगा सकता है जो बहुत अधिक चर्चा में नहीं है। पार्टी ने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का प्रयोग किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड