सब इंस्पेक्टर हुई लव जिहाद का शिकार, पति अमन निकला इश्तिहाक अहमद, शादी के बाद घर आए लेटर से खुला भेद

MP News : एमपी में भोपाल के बाद रायसेन से लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि इश्तिहाक अहमद ने अमन बनकर महिला सब इंस्पेक्टर को अपने प्रेम जाल में फंसाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
love jihad budaun
सांकेतिक फोटो | Image: Republic

Raisen Love Jihad : कठोर कानून और लगातार पुलिस की कार्रवाई के बाद भी देश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुस्लिम युवकों के नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को शिकार बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश में भोपाल के बाद अब रायसेन जिले से ताजा मामला सामने आया है। जहां एक महिला सब इंस्पेक्टर लव जिहाद का शिकार हो गई है।

लव जिहाद का शिकार हुई महिला सब इंस्पेक्टर का आरोप है कि उसके साथ धोखा हुआ है। आरोपी ने अमन बनकर महिला से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वो अमन नहीं इश्तिहाक अहमद है। महिला के सामने इश्तिहाक की सच्चाई शादी के 2 साल बाद सामने आई। पीड़ित को पता चला कि उसकी शादी हिन्दू लड़के अमन से नहीं, बल्कि मुस्लिम इश्तियाक अहमद के साथ हुई है। ये सच जानने के बाद महिला सब इंस्पेक्टर के पैरों तले जमीन खिसक गई।

भोपाल में हुई थी मुलाकात

पीड़ित महिला सब इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। एसपी पंकज पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से महिला सब इंस्पेक्टर की मुलाकात भोपाल में हुई थी। आरोपी भोपाल के ही जहांगीराबाद में एक कैफे चलाता था। उसने महिला को अपना नाम अमन बताया था। उस वक्त पीड़ित महिला सिपाही थी और सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आपस में दोस्ती होने के बाद दोनों ने शादी करली।

कैसे हुआ खुलासा?

इश्तिहाक अहमद की सच्चाई का खुलासा उस वक्त जब, शादी के बाद 2020 में उसके नाम से एक लेटर घर आया। उस लेटर पर अमन की जगह इश्तिहाक अहमद नाम लिखा था। शादी और बच्चे के कारण आरोपी के साथ रहना महिला की मजबूरी बन गई। लेकिन सच सामने आने के बाद इश्तिहाक अहमद उसके साथ मारपीट करने लगा था। महिला आरोपी से अलग रहने लगी थी, लेकिन फरवरी 2025 में आरोपी रायसेन जिले में रह रही पीड़ित के घर पहुंचा और उसके फिर से मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। मंडीदीप पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने जांच के बाद धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: शिमला की संजौली मस्जिद पर बड़ा फैसला, नगर निगम अदालत ने दिए पूरी ढांचे को गिराने के आदेश

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड