गुना में मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, प्रशासन ने ऐसे संभाले हालात; DM बोले- 'अफवाहों से बचें'

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुना में जुलूस पर पथराव की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति तो तुरंत नियंत्रण में भी कर लिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Guna Hanuman Jayanti
हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव | Image: x

Guna Hanuman Jayanti : मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुना शहर में जुलूस के दौरान हुए पथराव की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन जिला प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति तो तुरंत नियंत्रण में भी कर लिया गया। वहीं, DM किशोर कुमार कन्याल ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा है कि स्थिति अभी पूर्ण रूप से कंट्रोल में है। 2-3 लोग घायल थे, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। हमारी टीम लगातार राउंड कर रही है और कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोनों समुदायों की सुरक्षा प्राथमिकता है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। घटना के बाद बाजार बंद कर दिए गए और सिटी कोतवाली में नारेबाजी हुई, लेकिन समय रहते कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।

जुलूस के दौरान कैसे हुई स्थिति तनावपूर्ण ? 

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, हनुमान जयंती का जुलूस शाह के कोल्हू पुरा से निकलकर रपटा, हाट रोड तरफ आ रहा था। हालांकि, इस जुलूस को परमिशन नहीं थी। बिना अनुमति के जुलूस निकाला जा रहा था। शाम लगभग 7:30 बजे जुलूस कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामन पहुंचा। यहां जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर एक पार्षद की किसी से कहासुनी हो गई। इसी दौरान जुलूस पर कहीं से पत्थर फेंका गया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से पथराव हुआ है।

शांति से बड़ा कोई धर्म नहीं,अफवाहों से बचें

प्रशासन का संदेश साफ है कि शांति से बड़ा कोई धर्म नहीं, अफवाहों से बचें, जांच और कार्रवाई जारी है। गुना डीएम किशोर कुमार कन्याल ने हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव की घटना पर कहा- 'स्थिति अभी पूर्ण रूप से कंट्रोल में है। 2-3 लोग घायल हुए हैं। पूरी टीम रांउड पर है। हम कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर आप ध्यान न दें। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर एक्शन में केंद्र, BSF की 5 कंपनियां की तैनात

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड