BREAKING: मध्य प्रदेश के इटारसी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की बस पलटी, स्टेरिंग फेल होने से हुआ हादसा; 2 की मौत; 10 यात्री घायल

MP News: मध्य प्रदेश के इटारसी के एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Ordnance factory bus overturned in Itarsi
Ordnance factory bus overturned in Itarsi | Image: AI

MP News: मध्य प्रदेश के इटारसी के एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों बस का कंडक्टर नरेंद्र पिता महेंद्र सिंह 40 वर्ष निवासी न्यूयॉर्ड इटारसी और  महिला मृतक नजमा अंसारी खातून ऑर्डनेंस फैक्ट्री 40 साल की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

वहीं इठल पंवार का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। स्वप्निल वर्मा के माथे पर पांच टांके आए हैं। छात्रा मनीषा को कमर और माथे में चोट आई है। ये तीनों इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसे के वक्त बस में सवार थे 30 यात्री

बस नंबर MP392C 4118 में करीब 30 यात्री सवार थे। बस के सामने से आ रही बाइक सवार राजेश कलमे को भी हादसे में चोट आई है। टूटे हुए शीशे से उनकी आंख और नाक में चोट लगी है। बस के पीछे चल रहे ऑटो चालक संदीप ने बताया कि बस का स्टेरिंग फेल हो गया था, जिससे वह एक तरफ झुक गई और पलट गई।

Advertisement

स्टेरिंग फेल होने की वजह से हुआ हादसा

पथरोटा थाना प्रभारी संजीव कुमार पवार ने भी पुष्टि की कि स्टेरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ। घायलों में रीना धुर्वे (35), ज्योति इरपाचे (22), दिव्या (29), बिट्ठल पंवार (35), किरन पटेल (45), राजेश (40) और शिवकली (42) शामिल हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: गाजियाबाद में ऑर्डिनेंस फैक्टरी को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधी दस्ता

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड