BREAKING: गाजियाबाद में ऑर्डिनेंस फैक्टरी को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधी दस्ता
गाजियाबाद के मुरादनगर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए ऑर्डिनेंस फैक्टरी के एडमिनिस्ट्रेटिव विंग को दी गई।
- भारत
- 2 min read

BREAKING: गाजियाबाद के मुरादनगर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई-मेल के जरिए ऑर्डिनेंस फैक्टरी के एडमिनिस्ट्रेटिव विंग को दी गई है। ईमेल भेज कर फैक्ट्री को उड़ाने की धमकी दी गई है।
मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने धमकी मिलती है हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस अधिकारी और साइवर सेल की टीम एक्टिव हो गई है और ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस पता लगाया जा रहा है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और बम निरोधी दस्ते की मदद से फैक्ट्री परिसर की तलाशी शरू कर दी है।
ईमेल के जरिए मिली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को धमकी
मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के एडमिनिस्ट्रेटिव विंग को ईमेल के जरिए दोपहर एक बजे धमकी दी गई थी कि दो बजे फैक्ट्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलते ही प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा और परिसर की जांच शुरु कर दी।
Advertisement
जांच में जुटी पुलिस
घटना पर एसपी लिपि नगायच ने बताया कि आज आर्डिनेन्स फैक्ट्री मुरादनगर थाना क्षेत्र मुरादनगर से सूचना प्राप्त हुई कि ओएफएम की मेल आईडी पर एक किसी अन्य मेल आईडी से धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस संबंध में थाने की पुलिस टीम, साइबर सेल, बीडीएस टीम एवं अन्य टीमें साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर रही है। आईपी एड्रेस आदि संकलित किया जा रहा है। इसके बाद में थाना पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)